सोशल मीडिया पर छाया रणवीर सिंह का चीता लुक

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की आजकल अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय को लेकर सुर्खियों में है। बीते सोमवार को गली बॉय फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हुआ है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की आजकल अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय को लेकर सुर्खियों में है। बीते सोमवार को गली बॉय फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हुआ है। मुंबई में बीते रविवार को उमंग 2019 के अवॉर्ड्स हुए थे जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थी। लेकिन इस पूरे अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह ही छाए हुए थे।

रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपने अंतरंगी आउटफिट से लोगों को चौंका दिया है। उमंग 2019 अवॉडर््स में रणवीर सिंह ने टाइगर प्रिंट वाला आउटफिट पहना था जिसमें वह बहुत हैंडसम लग रहे थे इतना ही नहीं उनके फैंस ने भी उन्हें इस आउटफिट के लिए अच्छे कमेंट्स दिए हैं। वैसे अक्सर देखा गया है कि रणवीर सिंह अपने के्रजी फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ इस टाइगर प्रिंट आउटफिट की तस्वीर शेयर की। जिसे देखकर उनके फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की।

फैंस ने रणवीर सिंह के इस लुक की जमकर तारीफ की

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

इस अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिम्बा के निर्देशक रोहित शेट्टी, अभिनेता अजय देवगन और अक्षय कुमार भी नजर आए। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया जिसे फैंस ने बेहद पंसद किया है।

यहां देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

Here’s Bajirao, Simmba and Sooryavanshi along with our creator, @itsrohitshetty signing off from the #Umang show tonight ??

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह के साथ राजी फिल्म की अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। और यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होनी है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने लोगों को बहुत पंसद आए हैं।

अक्सर देखा गया है कि सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह अपनी अंतरंगी फैशन सेंस की वजह से ट्रोल हो जाते हैं। रणवीर सिंह के इस आउटफिट की जहां तारीफ हुई तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने उन्हें ट्रोल करने का यह मौका भी नहीं छोड़ा। हालांकि रणवीर सिंह का यह चीता आउटफिट बहुत शानदार था जिसमें उनका लुक और भी गजब लग रहा था।

Desk Team