रोहतक : कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आज प्रदेश के लोग कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे है। प्रदेश का किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्याएं कर रहे है, वहीं युवा बेतहाशा बढ़ती बेरोजगारी की मार झेल रहे है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग परेशान है और सडक़ों पर आंदोलन करने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि झूठ व लोगों को गुमराह कर सता में आई भाजपा सरकार ने केवल जातपात व भाईचारे को तोडऩे का काम किया है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन पर था, लेकिन आज अपराध के मामले में नंबर वन पहुंच गया।
सोमवार को कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा महम पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरक्त की। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग तमाम राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रहे है, लेकिन वे आपकी इसी ताकत के चलते ही मुझे अपने कर्तव्यपथ से डिगा नहीं सके। लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति प्यार और भरोसा ही उनकी असल जमा पूंजी है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। बाद में पत्रकारो से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि इनेलो और जेजेपी को जनता से कोई लेना देना नहीं है, वे तो बस अपने स्वार्थ के लिए लड़ रहे हैं। आपस में लडकऱ भाजपा का साथ दे रहे है।
पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर सीबीआई कारवाई को लेकर भी सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि राजनीतिक द्वेष भावना के चलते यह कारवाई की जा रही है, लेकिन हुड्डा डरने वालो में नहीं है और प्रदेश के लोगों की आवाज उठाते रहेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा साढे चार साल से बदले की भावना से काम कर रही है और बिना ठोस तथ्यों के झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। ढींगरा आयोग की रिपोर्ट खारिज होने के बाद जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा उजागर हो चुका है। भाजपा सिर्फ आम जनता को गुमराह करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग चुनाव के इंतजार में है, ताकि वोट की चोट से भाजपा को उखाड फैका जा सके।
इस अवसर पर विधायक आनंद सिंह दांगी, बलराम दांगी, बिल्लू हुड्डा, सरपंच कृष्ण, अजमेयर अहलावत, विकास अहलावत, सोमनाथ गिरोत्रा, जगत सिंह काला, अनिल शर्मा, रविन्द्र खरकडा, अमित, अंकित, विकास, ओपप्रकाश, सुरेन्द्र, रवि अहलावत, जयप्रकाश, रवि, जय प्रकाश, शमशेर, कश्मीर सहारन, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



