Ranveer Singh ने कपूर खानदान की बहू को बताया ‘मलाई कोफ्ता’, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग

Summary :

रणवीर सिंह ने ‘फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के सीजन 2 में नजर आने वाले हैं। शो के दौरान एक्टर ने कपूर खानदान की बहू को ‘मलाई कोफ्ता’ बताया है। रणवीर की बात सुनकर इस बॉलीवुड स्टार को बुरा लग सकता है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर
सिंह जहां भी जाते है वहां का माहौल की बदल कर रख देते हैं। रणवीर की इसी एनर्जी
के लाखों लोग दीवाने हैं, जो एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। रणवीर
अपनी बेबाकी और बड़बोलेपन के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर किसी के भी सामने कुछ भी
बोल देते है और वह उसके अंजाम के बारे में भी नहीं सोचते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार
भी देखने को मिला।

खास बात ये है कि ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ
बॉलीवुड वाइव्स
‘ के सीजन 2 के फिनाले में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिला है।
क्योंकि इसमें रणवीर सिंह की एंट्री हुई। रणवीर ने जिस अंदाज में शो में एंट्री की
उनके लुक पर महीप कपूर
, भावना पांडे, सीमा सजदेह और नीलम
कोठारी काफी इंप्रेस हुईं। इस दौरान रणवीर सिंह ने महीप के बारे में कुछ ऐसा बोल
दिया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएंगा।

Ranveer Singh compares Maheep Kapoor to 'malai kofta', says he loves being  objectified: 'I am just a piece of meat' | Entertainment News,The Indian  Express

दरअसल, सीज़न के फिनाले में,
करण जौहर ने बॉलीवुड की
इन चार बॉलीवुड वाइव्स
‘ को रणवीर सिंह से अपनी
ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर मिलवाया। इस दौरान पहले तो करण ने
सभी वाइव्स को रणवीर के कुछ शॉट्स दिखाए और फिर रणवीर को शो के फ्रेम में बुलाया।
इस दौरान रणवीर बिना बटन लगाए ओपन शर्ट पहने कमरे में एंट्री की।

Fabulous Lives of Bollywood Wives 2 First Impression: It's twice as  dramatic as the women dig out skeletons from their designer closets |  Entertainment News,The Indian Express

रणवीर सिंह को इस अंदाज में देखकर महीप, नीलम, भावना और सीमा उनके लुक्स की दीवानी
हो गई।उन सभी ने कहा कि रणवीर कितने
‘हॉट‘ हैं और सीमा ने रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण को भी “लकी और ठाठ
वाली”बताया। अपनी तारीफ सुनने के बाद रणवीर ने एक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप
कपूर को बताया कि उनका फेवरेट सॉन्ग
‘निगोड़ी कैसी
जवानी
‘ है।

बता दें कि सालों पहले महीप कपूर ने इस म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग की थी। रणवीर ने महीप से
यह भी कहा
, “मैं एक फेन हूं। निगोड़ी एक कल्ट वीडियो
है।” महीप की ओर इशारा करते हुए
, रणवीर ने कहा, “वीडियो में वह कितनी हॉट लग रही थी, एकदम मलाई कोफ्ता।” अभिनेता ने आगे कहा, “मैं बहुत खुश
हूं। कि आपने मेरी तारीफ की लेकिन मैं सिर्फ मांस का एक टुकड़ा हूँ। बस एक बैटरी
से चलने वाले किसी गैजेट की तरह।”

Desk Team