बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हाल ही में हुई फिल्म रिलीज गली बॉय को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म गली बॉय ने तबाड़तोड़ कमाई की है जिसकी वह से वह बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म गली बॉय ने सातवें दिन भी करीब 90 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए कुछ ही समय बाकी है।
रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर डांस हुआ वायरल
बता दें कि रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे क्रेजी स्टाइल में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं रणवीर सिंह के इस डांस को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच एक बेहद दिलचस्प बात ये हुई कि रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर के इस डांस परफॉर्मेंस को देखने के बाद खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई।
बता दें कि रणवीर सिंह ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक डांस वीडियो शेयर की है जो वास्तव में एक विज्ञापन वीडियो है। वीडियो की शुरूआत में रणवीर सिंह सिल्वर कलर के ट्रेकसूट में घर के अंदर एंटर करते हैं और फिर एक इंग्लिश गाने पर डांस करना शुरू कर देते हैं। रणवीर सिंह के इस डांस वीडियो में खूब बेफिक्रा पाना,ऊर्जा और पागलपन का मिक्सचर देखने को मिला है। पूरे घर में घूम-घूम कर डांस कर रहे रणवीर सिंह के इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर ही 3 लाख लोग देख चुके हैं। उन्होंने हैशटैग के रुप में #7daystogo का इस्तेमाल किया। इसमें वह सेक्सी एंड आई नो इट गाने पर थिरक रहे है। कई सारे लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।
दीपिका का रिएक्शन
पति रणवीर सिंह की इस वीडियो लाइक करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा ‘रायता’। रणवीर सिंह ने इस वीडियो में फंकी जैकेट और ट्राउजर पहना हुआ है। ट्रैक सूट पहने रणवीर बेहद कूल लग रहे है।
बता दें कि बीवी दीपिका के अलावा बॉलीवुड के कई और सितारों ने भी रणवीर सिंह के इस वीडियो पर कमेंट्स किए है। आयुष्मान खुराना ने कमेंट में लिखा है ”Transition from extreme raita to super smooth.”
दीपिका कक्कड़ ने शादी की पहली सालगिरह पर रचाई शोएब के नाम की मेहंदी !


Download Android App
Download iOS App







