पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश की एक ही डिमांड है की पाकिस्तान को कड़े से कड़ा सबक सबक सिखाया जाये चाहे उसके लिए हमे जंग ही क्यों ना करनी पड़ी। बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत का भी इस हमले के ऊपर गुस्सा फूटा है और उन्होंने कहा है की कश्मीर में धारा 370 को पूरी तरह से हटा दिया जाए।
कंगना रनौत ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है की , ” ये हमला सिर्फ हमारे जवानों पर नहीं बल्कि हम सब पर हुआ है। पूरा देश इस हमले से आहत है और अब सही समय है की कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कर दिया जाये।
इस हमले के बाद सिर्फ जवानों के परिवारों के साथ खड़ा होना और शहीदों को श्रद्धांजलि देना ही हमारा काम नहीं है। गुस्सा जायज है और शहीदों के परिवारों की मदद कोई अहसान नहीं है। हमे मजबूत और कड़े फैसलों के साथ जवाब देना चाहिए।
कंगना का कहना है की पूरे देश में एकजुटता है और कश्मीर को भी इसका हिंसा बनाने के लिए धारा 370 का हटना जरूरी है। पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने के निर्णय का समर्थन करते हुए कंगना का कहना है की इस समय हमे पाकिस्तान से सभी सम्बन्ध खत्म कर उसका मुंह तोड़ जवाब देना है।
बकौल कंगना युध्य भी एक धर्म है और इस समय अगर युद्ध ही समस्या का हल है तो हमे इस धर्म को निभाने में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। भारत की लड़ाई कभी नहीं रही पर कोई बार बार हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाएगा तो ये बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
आपको बता दें धारा 370 कानून के तहत जम्मू कश्मीर के नागरिकों के लिए कुछ ऐसे कानून है जो उसे पूरे भारत से अलग बनाते है। वहां के नागरिकों के पास दोहरी नागरिकता है और साथ ही जम्मू कश्मीर का राष्ट्रध्वज भी अलग होता है। धारा 370 की वजह से कश्मीर में RTI, RTE और CAG लागू नहीं होता। धारा 370 की वजह से कश्मीर में बाहर के लोग जमीन नहीं खरीद सकते हैं।
सबसे बड़ी बात ये है की जम्मू-कश्मीर के अन्दर भारत के राष्ट्रध्वज या राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान अपराध नहीं होता है। भारत की सुप्रीम कोर्ट भी जम्मू-कश्मीर के अन्दर मान्य नहीं होते हैं और बेहद सीमित दायरे में ही ये कोई कानून जम्मू जा सकते है ।


Download Android App
Download iOS App









