दीपिका-रणवीर की शादी की वेडिंग एल्बम ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी, देखें तस्वीरें

Summary :

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में हाल ही में शादी की और इस शादी की केवल एक झलक के लिए उनके फैंस ने काफी लंबे वक्त तक इंतजार भी किया।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में हाल ही में शादी की और इस शादी की केवल एक झलक के लिए उनके फैंस ने काफी लंबे वक्त तक इंतजार भी किया। अभी तक दीपवीर की शादी की केवल दो ही फोटो सामने आई थी। जो खुद दीपिका और रणवीर ने ही शेयर की थी। लेकिन अब इस जोड़ी ने आखिरकार अपने फैंस के सामने इस शादी की बेहद खूबसूरत झलक रख दी है।

अपने शादी के पहले रिसेप्शन के लिए रवाना हुए बेंगलुरू

बता दें कि शादी के बंधन में बंध चुके ये कपल अब अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए मंगलवार यानि की आज सुबह ही बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए थे। और कुछ देर पहले ही दीपवीर बेंगलुरू पहुंचे हैं। अब वहीं फैंस का इंतजार खत्म करते हुए दीपिका-रणवीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई सारी अलग-अलग फोटो शेयर की हैं।

 

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी ये तस्वीरें खुद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की हैं। इनकी शादी दो रीति रिवाजों से हुई। आज इन दोनों सितारों ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के किनारे बने खूबसूरत विला में हुई थी।

रणवीर सिंह और द‍ीप‍िका पादुकोण दोनों ने पहले मेहंदी और संगीत की तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं। और उसके कुछ ही द‍ेर में कोंकणी वेड‍िंग की प‍िक्‍चर्स उन्‍होंने फैन्‍स के ल‍िए शेयर की हैं। इसमें दीपिका पादुकोण ने रेड और गोल्‍डन लहंगा पहना था ज‍िसे सब्‍यसाची ने ड‍िजाइन किया है।

दीपिका ने अपनी कोंकणी शादी की तस्‍वीरें शेयर की हैं। एक तस्‍वीर में यह दोनों शादी की रस्‍में निभाते और मस्‍ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं।

यहां देखें शादी की कुछ बेहद खास तस्वीरें…

1#

2#

3#

4#

5#

शादी की रस्मों के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका के माथे पर लगाया सिंदूर।

शादी की रस्मों के वक़्त कुछ इस अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण।

दीपिका पादुकोण कोंकणी समाज से हैं जिस वजह से इस शादी को कोंकणी रीति रिवाजों से किया गया। दीपिका ने शादी के बाद रणवीर को अपने हाथों से खिलाया खाना।

https://www.instagram.com/p/BqZlT_wBX3k/?utm_source=ig_embed

 

Desk Team