अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद एक्टर और टीम मूवी के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इसी दौरान रणवीर सिंह ने परफेक्ट मंडे मोटिवेशन तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों में रणवीर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘द प्रोसेस इज द प्राइज मंडे मोटिवेशन।’तस्वीरों में देखा जा सकता है, एक्टर वर्कआउट के बाद शर्टलेस होकर अपने एब्स बाइसेप्स फ्लॉट करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। यही नहीं रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, हाल ही में फिल्म 83 का इमोशन्स से भरा सॉन्ग लहरा दो रिलीज हुआ था। इस गाने के जरिये साल 1983 के वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम की विजयी यात्रा को दर्शाया गया है, जिसकी शुरुआत भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन से होती है। मगर अंत में जीत दर्ज कर सभी को मुहं तोड जबाव देती है। इस देशभक्ति भरे गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज में गाया है।

बता दें, कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार अदा कर रहे हैं वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



