Ranveer Singh ने सोशल मीडिया पर किया साइन लैंग्वेज का सपोर्ट, फैंस से की ये खास अपील

Summary :

रणवीर ने भारतीय साइन लैंग्वेज को आधिकारिक भाषा बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने फैंस से इस याचिका को साइन करने की अपील की है। अभिनेता ने फैंस से कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा इस नेक काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर
सिंह की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। अभिनेता की एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनकी
हर बात के दीवाने हैं। रणवीर हर जगह अपनी मौजूदगी का एहसास अपनी अजीबों-गरीब
हरकतों से लोगों को करा देते हैं। एक्टर की एनर्जी का तो क्या ही कहना वो तो जैसे
हमेशा ही चार्ज रहती है।

Ranveer Singh ke hamaam mein hum sab nange hain

अपने अपनी अतरंगी
फैशन सेंस के अलावा एक्टर अपने किसी ना किसी नए कारनामें की वजह से चर्चा के बाजार
में छाए रहते हैं। रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर चीज अपने
फैंस के साथ शेयर करते हैं।
इस बार एक्टर सोशल
मीडिया पर साइन लैंग्वेज को लेकर एक खास अपील करते दिख रहे हैं।

Complaint filed against actor Ranveer Singh in nude photoshoot case | Zee  News

दरअसल, रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर भारतीय साइन लैंग्वेज को आधिकारिक भाषा
बनाए जाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक
लिंक भी शेयर किया है। लिंक शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा,
‘याचिका का लिंक लाइव है… भारतीय साइन लैंग्वेज को हमारे
संविधान के अंतर्गत देश की आधिकारिक भाषा बनाएं
l सपोर्ट करें, साइन करें, शेयर करें‘।

बता दें कि बीतों दिनों रणवीर सिंह ने अपने न्यूड फोटोशूट की कुछ तस्वीरें
सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्टर के फैंस ने उनके इस बोल्ड स्टेप की खूब तारीफ की
थी, वहीं कुछ लोगों ने रणवीर की इसे लेकर कड़ी निंदा की थी। इतना ही एक्टर के
खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवाई गई थी। इस मामले में एक्टर ने पुलिस में
अपना बयान भी दर्ज करवाया है।

EXCLUSIVE: Karan Johar's next with Ranveer Singh & Alia Bhatt set to go on  floors, Ibrahim Khan on board as AD | PINKVILLA

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ करण जौहर के
निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म
में आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदार
में है। इसके अलावा इसी साल 23 दिसंबर को रणवीर की फिल्म सर्कस रिलीज होने वाली
है।

 

 

Desk Team