चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में थोड़े दिन पहले ही छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। अब भोपाल में एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने का मामला सामने आया है। तीन छात्रों ने मिलकर एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया, वीडियो बनाने के बाद उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। इसमें एक छात्रा भी शामिल है। जिसने लड़की का अश्लील वीडियो बनवाया है।
तीन छात्रों ने मिलकर कॉलेज के वाशरूम में एक छात्रा का वीडियो बना लिया, और उसके बाद उसे परेशान करना शुरु कर दिया।छात्रा ने पैसे देने से मना किया, तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना अशोका गार्डन में FIR दर्ज़ हुई है जिसमें एक लड़की ने 3 पूर्व छात्रों द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत की है। हमने वसूली और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया है। जांच में अन्य वीडियो का पता चलता है तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



