अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा लीड रोल में हैं। वैसे फिल्म का ट्रेलर देख कर तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गहराइयां में कई सारे बोल्ड सीन देखने को मिलने वाले हैं। खासतौर पर दीपिका और सिद्धांत को बीच लव मेकिंग सीन की तो खासी चर्चा है। ऐसे में अब रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी राय जाहिर की है।

वाइफ के बोल्ड सीन्स पर रणवीर का रिक्शन
फिल्म गहराइयां अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर देख कई सेलेब्स अपनी प्रतिकिया दे चुकें हैं, जिन्होंने इसे शानदार बताया है। वहीं रणवीर सिंह ने वाइफ दीपिका की फिल्म से एक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा- ‘मूडी, सेक्सी और इंटेंस, Domestic noir ? मुझे साइन अप करो। सभी मेरे पसंदीदा शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लीजेंड।
इसके साथ ही एक्टर ने दीपिका पादुकोण को टैग करके लिखा- और मेरी बेबी गर्ल Fazillion buxxx की तरह दिख रही हैं। रणबीर की यह पोस्ट अब ताबड़तोड़ फैल रही है। इस पर अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आप मेरे फेवरेट हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस पोस्ट पर हार्ट का इमोटिकॉन बनाया।
फिल्म इस दिन होगी रिलीज

बताते चले, फिल्म गहराइयां एक रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार हैं इसमें चार लोगों के आपस में उलझे हुए रिश्ते हैं और इनकी मुश्किलों की है। वहीं फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के बीच कई बोल्ड सीन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। ये फिल्म 11 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



