लंबे समय बाद फिर काम पर लौटे रणवीर सिंह, अतरंगी ड्रेस में लुटा फैंस का दिल

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह टॉप एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। कोरोना की दूसरी लहर का सितम कम होने के बाद मुंबई में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद रणवीर सिंह सिंह एक बार फिर वापस काम पर लौट आये हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह टॉप एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। कोरोना की दूसरी लहर का सितम कम होने के बाद  मुंबई में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद रणवीर सिंह सिंह एक बार फिर वापस काम पर लौट आये हैं। हाल ही में  रणवीर की लेटेस्‍ट तस्‍वीरें सामने आई हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  हमेशा की तरह इस बार भी रणवीर सिंह अजीबोगरीब आउटफिट में नजर आ रहे हैं। हालांकि, जिस चीज ने सबसे ज्‍यादा ध्‍यान खींचा, वह उनकी लग्‍जूरिअस कार मर्सडीज थी जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।
बता दें, शूटिंग पर मौजूद एक शख्स ने बताया की रणवीर हर लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू करने वाले पहले अभिनताओं में से एक रहे हैं, क्‍योंकि वो वाकई मानते है कि इंडस्‍ट्री का रीस्‍टार्ट होना जरूरी है। ऐसे में वह फिर से पहले सुपरस्‍टार्स में से एक हैं जिन्‍होंने काम शुरू किया है। हर प्रॉडक्‍शन हाउस सभी प्रोटोकॉल्‍स को मेनटेन रखने को लेकर सतर्क है। अब रणवीर जैसे स्टार्स को बाहर निकलकर शूटिंग करते देखना एक्‍साइट करता है जो इंडस्‍ट्री को योगदान देना चाहते हैं। 
एक्टर शूटिंग में बिजी…
आगे सूत्र ने बताया,  रणवीर सिंह अभी एक बड़े प्रॉजेक्‍ट की शूटिंग निपटा रहे थे, जिसके बारे में अभी कुछ खास बताया नहीं गया है। जल्‍द ही इससे जुड़ी डीटेल्‍स पब्‍लिक की जाएंगी। जब उनके जैसा स्‍टार सेट पर होता है तो हर चीज अपने आप बदल जाती है। इंडस्‍ट्री के लिए यह पॉजिटिव सिग्‍नल है कि चीजें फिर से शुरू हो रही हैं। 
रणवीर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्टर की फिल्म ’83’ सिनेमाघरों पर रिलीज होने को तैयार है।ये फिल्म स्पोर्ट्स बायोपिक पर आधारित। फिल्‍म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं। जबकि दीपिका पादुकोण फिल्‍म में रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी जो कि कपिल देव की पत्‍नी हैं।

Desk Team