बॉलीवुड के राम और लीला यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस बीच सर्कस का एक गाना ‘करंट लगा रे’ सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ देर पहले ही इस गाने की लॉन्चिंग हुई है, जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी शामिल हुए।

इस इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटाया। वहीं ‘करंट लगा रे’ में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। सॉन्ग लॉन्चिंग के दौरान रणवीर और दीपिका ने मीडिया से काफी बातचीत की। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी खुलासे भी किए। वहीं रणवीर ने बताया कि उन्हें अपनी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कौन -सी फिल्म सबसे ज्यादा पंसद है।

इस इवेंट में जहां रणवीर अपने ऑल ब्लैक लुक में काफी डैसिंग लग रहे थे, जबकि दीपिका ने हाई पोनीटेल के साथ फॉर्मल पिंक वियर में बॉस लेडी वाइब्स दे रही थीं। वहीं रोहित का लुक भी आज काफी कमाल था वो भी रणवीर की तरह ऑल ब्लैक आउटफिट काफी हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान तीनों ने जमकर पैपराजी को पोज भी दिए। इस इवेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो ही है।
इवेंट में दीपिका के एक फैन होने के नाते रणवीर ने बताया कि उन्हें रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में मीनम्मा के रोल में दीपिका काफी पंसद आई थी। इसी के साथ एक्टर ने आगे कहा कि वो अपनी वाइफ दीपिका को बड़े पर्दे पर इस तरह के किरदार में देखना काफी अच्छा लगता है। चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका की एक्टिंग उन्हें बहुत अच्छी लगी थी और उन्होंने उसे काफी एंजॉय किया था।

बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलिन और वरुण शर्मा, मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। वहीं दीपिका फिल्म में कैमियो करती दिखेंगी। इस फिल्म में पहली बार अभिनेता रणवीर डबल रोल में करते दिखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



