पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान को लेकर कड़ी नाराजगी है और हर मोर्चे पर पाकिस्तान से सम्बन्ध खत्म करने की कवायद भी तेज है। एक तरफ जहाँ भारत पाकिस्तान को कूटनीतिक क्षेत्र में चौतरफा घेर रहा है वहीँ बॉलीवुड ने भी पाकिस्तानी सितारों को भारत में बैन कर दिया है।
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से जब पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने के बारे में राय मांगी गयी तो उन्होंने खुलकर अपने विचार मीडिया के सामने रखे जो उनके फैंस को भी बेहद आये।
अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है की हाँ ये बात सही है की कलाकार किसी एक मजहब , मुल्क का नहीं होता पर जब बात देश की हो तो हमे ये जानना जरूरी है की सबसे पहले देशहित में क्या है।
रणवीर सिंह का कहना है कि पाकिस्तान से किसी भी तरफ का कोई सम्बन्ध रखना इस समय सही नहीं है। जहाँ तक पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने का सवाल है तो ये फैसला सही है क्योंकि पाकिस्तानी कलाकार हो या सैनिक वो भारत के विरोधी ही है तो उन्हें कोई हक़ नहीं बनता।
रणवीर सिंह ने आगे कहा की अगर एक शहीद जवान की माँ चाहती है की हम पाकिस्तानी कलाकारों के साथ सम्बन्ध ना रखे तो हम उनका सम्मान करेंगे। फिल्म से लेकर खेल तक हर जगह से पाकिस्तान का बायकॉट होना जरूरी है।
रणवीर ने ये भी कहा की जितना भारत के लिए देश की सीमा पर खड़ा जवान कुर्बानी देता है उसके मुकाबले हम कुछ भी नहीं है और हमे उनके सम्मान और भावनाओं का ध्यान रखना एक कर्तव्य समझना चाहिए।
रणवीर सिंह ने न सिर्फ एक समझदार कलाकार बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह इस मुद्दे पर राय रखी है और देशहित में जो उन्हें सही लगा वैसा उन्होंने कहा। रणवीर के फैंस को इस बयान से बेहद ख़ुशी होगी क्योंकि भले ही वो बड़े फिल्म स्टार है , सेलेब्रिटी है पर उससे पहले वो भारतीय है।


Download Android App
Download iOS App









