बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार्स में शुमार रणवीर सिंह को फिल्मों में एंट्री लिए करीब एक दशक का समय हो गया है। इस बीच रणवीर सिंन्ह ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। वैसे रणवीर सिंह को उनके एक अलग फैशन सेंस और बिंदास अंदाज के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। खास बात रणवीर सिंह बेहद कम समय में बुलंदियों को छूने में कामयाब रहे तभी आज एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। खैर, फिल्मी दुनिया में अच्छा खासा नाम कमा लेने के बाद रणवीर सिंह अब टीवी की तरफ रुख करने जा रहे हैं। जी हां फैंस के लिए ये खुशखबरी सामने आई है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स…

हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है, रणवीर सिंह अब जल्द ही कलर्स चैनल के साथ जुड़ने वाले हैं। इस दौरान एक्टर एक टीवी शो होस्ट करते नजर आएंगे। ये एक रियलिटी शो होगा और इसका नाम न्यू बिग रियलिटी सीरीज रखा गया है। खबरों की माने तो ये एक 12 राउंड का विजुअल ट्राइविया होगा।

रणवीर सिंह के इस नए शो में बहुत सारी पिक्चर्स की एक सीरीज होगी जिसकी पहचान करनी होगी। इसके लिए विनर को कैश प्राइज से सम्मानित किया जाएगा और पूरी तरह से ये शो विजुअलाइजेशन बेस्ड होगा। इस गेम के लिए कंटेस्टेंट को 3 लाइफ लाइन दी जाएंगी। इसके अलावा चौथी और आठवीं स्टेज पर एक जैकपॉट सवाल भी होगा। तीनों लाइफ लाइन के नाम सुन आपकी रोचका इस गेम शो को लेकर बढ़ सकती है। इनके नाम, भारत बचाएगा, परिवार का प्यार और किस्मत पलट रखा जाएगा।

इस महीने से शुरू होगा शो…
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रियलिटी शो 25 जुलाई से रात 8 बजे से लेकर 9 बजे तक वीकेंड के दिन से शुरू होगा। इस शो के कुल 26 एपिसोड दिखाए जायेंगे और अब ये देखना वाकई में रोचक होगा कि रणवीर सिंह को इस नए अवतार में लोग कितना पसंद करते हैं। बता दें, रणवीर सिंह से पहले बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं। इसमें अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे बड़े कलाकारों का नाम शामिल है।

रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द कबीर खान की फिल्म 83 में के जरिये एक बार फिर दस्तक देंगे और इस फिल्म में वो लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की सर्कस और यशराज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार को लेकर सुर्खियों में है।


Download Android App
Download iOS App



