Priyanka Chopra की वर्कआउट तस्वीर पर रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट, जवाब में मिला ‘दिल’

Summary :

बॉॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopra ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी है और अब अपनी अगली फिल्म की जोरों से तैयारियां भी शुरू कर दी है।

बॉॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopra ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है और अब अपनी अगली फिल्म की जोरों से तैयारियां भी शुरू कर दी है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्कॉई इज पिंक’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर की शेयर

Priyanka Chopra

इसी बीच Priyanka Chopra ने अपनी जिम करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर की वैसे ही उनके बॉलीवुड दोस्त खिलजी यानी रणवीर सिंह ने एक नॉटी सा कमेंट कर दिया जो कि सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/BmK0GPBAzDa/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

सोशल मीडिया बहुत एक्टिव हैं Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। प्रियंका ने अपनी फिल्म की तैयारियों के बीच में इंस्टाग्राम पर अपनी जिम की एक तस्वीर पोस्ट की है।

इस तस्वीर में प्रियंका शीशे के सामने खड़े होकर अपनी खुद की तस्वीर खींचती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही प्रियंका ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की वैसे ही उनके दोस्त रणवीर सिंह ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर दिया।

रणवीर सिंह ने Priyanka Chopra की इस तस्वीर पर किया कमेंट

Ranveer Singh

Priyanka Chopra की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा जिम में वर्कआउट कर रही हैं। अब मैंने सब कुछ देख लिया है। मुझे पता है कि आप वर्कआउट के बाद क्या खाती हैं…चीवड़ा।’ रणवीर सिंह ने इस कमेंट के साथ हंसने वाली इमोजी भी बना दी।

Priyanka Chopra ने भी उसी अंदाज में दिया रणवीर को जवाब

Priyanka Chopra

रणवीर के इस कमेंट के एकदम बाद Priyanka Chopra ने भी लिखा, ‘नहीं यार..मैंने फोकस और काम के प्रति निष्ठा आप से ही सीखी है।’ प्रियंका चोपड़ा ने इस कमेंट के साथ ही दिल वाली इमोजी और हंसने वानी इमोजी बना दी।

Priyanka Chopra और रणवीर की यह चैट हो रही है वायरल

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra और रणवीर सिंह की इस चैट को पढऩे के बाद तो यह पता लग गया कि यह दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। इससे पहले भी प्रियंका और रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर इस तरह की चैट वायरल हो चुकी हैं।

film

प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने फिल्म ‘दिल धड़कन दो’ में एक साथ काम किया था। दिलचस्प बात तो यह भी है कि प्रियंका की इस तस्वीर पर रणवीर सिंह केअलावा उनके हेयरस्टाइलिश ने भी कमेंट किया है जिसका प्रियंका ने उसी अंदाज में जवाब दिया है।

स्क्रीन स्पेस की वजह से छोड़ी फिल्म ‘भारत’

Priyanka Chopra

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी दिनों से Priyanka Chopra सुर्खियों में बनी हुई हैं। जब से उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ी है तब से ही वह सुर्खियों में बनी हुई है।

Priyanka Chopra

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म भारत में प्रियंका अपने स्क्रीन स्पेस की वजह से खुश नहीं थी इसीलिए उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सिंगापुर से निक का कॉन्सर्ट अटेंड करके वापस लौटी हैं और ‘द स्कॉई इज पिंक’ फिल्म में अपने किरदार को तैयार कर रही हैं।

Desk Team