टीवी जगत में टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार रश्मि देसाई के करियर में ‘बिग बॉस-13’ में उनकी पॉप्युलैरिटी में चार चांद लगाने का काम किया। दरअसल इस शो के माध्यम फैन्स और दर्शकों ने रश्मि को निजी रूप से जाना है। वैसे रश्मि इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। वहीं अदकारा सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखकर बहुत भावुक हो गई हैं। इसके अलावा रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कि हैं, जिन्हें देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो जाये।

इंस्टा पर 3.5M की फैमिली
बता दें कि इंस्टाग्राम पर रश्मि देसाई के 3.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस फैन्स के लिए अक्सर अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर भी करती रहती हैं। इन दिनों रश्मि की जिस फोटो की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उसमें उनका अंदाज राजशी ठाठ वाला है। रश्मि ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- ऐसे ना मुझे तुम देखो…
वैसे इस बात में कोई शक नहीं रश्मि देसाई अपने बोल्ड अंदाज के साथ ही सादगी के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरती रहती है। ऐसे में उनकी सादगी भरी कई तस्वीरें हैं, जिनसे नजरें हटाने को मन नहीं करता है।

मालूम हो कि ‘बिग बॉस-13’ में एंट्री कर लेने के बाद अदाकारा अरहान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। इसके अलावा वो ‘बिग बॉस’ के टॉप फाइनलिस्ट्स में शुमार होने के बाद वह टीवी पर ‘नागिन 4’ में दिखाई दी।

‘नागिन 4’ में लगाया ग्लैमर का तड़का
रश्मि ने निया शर्मा के साथ मिलकर ‘नागिन 4’ में ग्लैमर का जोर का तड़का लगाया है। हालांकि कोरोना काल में ‘नागिन 4’ को बंद कर दिया गया है और इसके अगले सीजन यानी ‘नागिन 5’ की तैयारी चल रही है।

वहीं रश्मि देसाई निजी जिंदगी में ‘बिग बॉस’ और सलमान खान की बहुत शुक्रगुजार हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि इसी शो कि वजह से उन्हें अरहान खान का सच का मालूम हुआ और वहीं मां के साथ उनके खराब रिश्तों में भी मधुरता घुली।


Download Android App
Download iOS App



