Rashmika और Vijay ने संगीत सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस, शादी के 5 दिन बाद Exclusive तस्वीरें वायरल

Rashmika And Vijay Musical Night Photos

Rashmika And Vijay Musical Night Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद से लोगों को एक्साइटमेंट से भर दिया है और इस एक्साइटमेंट में चार चांद तब लग गए जब शादी के पांच दिन बाद मंगलवार को अपने संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए.

रश्मिका और विजय ने अपनी पोस्ट में इस रात को “प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक और डांस से भरी रात” बताया. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह हमारे लिए सबसे मजेदार रात थी. मैं और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे, परिवार भी हमें सरप्राइज देना चाहता था. हम सभी को खुलकर डांस करते देख बहुत खुश और हैरान थे, 24.2.26 की रात जब हम दोनों परिवार और दोस्तों के बीच एक साथ डांस कर रहे थे.”

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding: देखें संगीत नाइट की तस्वीरें

Rashmika And Vijay Musical Night Photos
Rashmika And Vijay Musical Night Photos (Source: Social Media)

विजय के भाई आनंद ने भी अपनी भाभी रश्मिका के साथ स्टेज पर डांस किया. साथ ही उन्होंने ग्रूम स्क्वॉड के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं, संगीत में दोनों ने एक-दूसरे के लिए खास परफॉर्मेंस दी, वहीं विजय भी रश्मिका को बाहों में उठाकर घुमाते दिखे. विजय और रश्मिका ने संगीत नाइट में डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के आउटफिट पहने थे. अगर रश्मिका की बात करें तो उन्होंने चमकदार और भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, जबकि विजय रॉयल शेरवानी में नजर आए.

Vijay Deverakonda Photos: कब हुई थी संगीत सेरेमनी

Rashmika And Vijay Musical Night Photos
Rashmika And Vijay Musical Night Photos (Source: Social Media)

दोनों की संगीत सेरेमनी 24 फरवरी को हुई थी, वहीं दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी. दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में आईटीसी ममेंटोस रिसॉर्ट में हुई. शादी दो अलग परंपराओं से संपन्न हुई, सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह हुआ, जबकि शाम को रश्मिका की कोडवा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई गईं. इसके बाद दोनों कपल ने 1 मार्च को देश भर में ट्रक भर के 16 राज्यों में मिठाईयां भी भिजवाई थीं, इसी के साथ 21 मंदिरों में अन्नदान भी करवाया गया था.

Rashmika And Vijay Musical Night Photos: 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन

Rashmika And Vijay Musical Night Photos
Rashmika And Vijay Musical Night Photos (Source: Social Media)

अब दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं. रविवार को जारी ऑफिशियल अनाउंसमेंट लेटर में कपल ने बताया कि ये रिसेप्शन सिर्फ इनविटेशन वाला इवेंट होगा. इसे खास गैदरिंग के तौर पर प्लान किया गया है, जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बुलाया गया है. साथ ही कुछ पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्कल के खास मेहमान भी शामिल होंगे.

हाई-प्रोफाइल गेस्ट्स के कारण सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. वैसे गेस्ट लिस्ट को डिसक्लोज़ नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि हो सकता है सलमान खान शाहरुख खान और अक्षय कुमार बॉलीवुड से इस इवेंट में शामिल हों. वहीं एंट्री सिर्फ वैलिड ऑफिशियल इनविटेशन वाले मेहमानों को ही मिलेगी.

Read More: Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।