सिद्धार्थ रॉय कपूर के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस के हाथ लगने वाली है बड़ी फिल्म

Summary :

साउथ फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को आज सिद्धार्थ रॉय के खार ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने जब अपने बाल खोले तो लोगों की नजर उनपर से हटी ही नही। वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे है।

साउथ एक्ट्रेस
रश्मिका मंदाना का नाम फिल्म पुष्पा द राइज के बाद हर की जुबान पर चढ़ा चुका है।
फिल्म में एक्ट्रेस के श्रीवल्ली के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं
अब एक्ट्रेस जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इस समय साउथ से लेकर
बॉलीवुड फिल्म मेकर अपनी फिल्म में रश्मिका को कास्ट करना चाहते है।

रश्मिका मंदाना Photos & Images # 5807 - Filmibeat Hindi

अभिनेत्री की फैन
फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है और यही वजह से है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस से
ज्यादा लोग रश्मिका का सोशल मीडिया पर फॉलो करते है। रश्मिका की हर छोटी से छोटी
बात चर्चा का विषय बन जाती है। वहीं अब एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई
है। हाल ही में रश्मिका मंदाना को मुंबई के खार इलाके में सिद्धार्थ रॉय कपूर के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया।
जिसके बाद यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे।

Siddharth Roy Kapur Age, Wife, Family, Biography & More » StarsUnfolded

एक पैपराजी
अकाउंट से रश्मिका का स्पॉटेड वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वह इंडस्ट्री के
मशहूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स के ऑफिस में जाती
दिख रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने ब्लैक पैंट के साथ काफी स्टालिश टॉप पहन रखा
था। उन्होंने अपने बालों की पोनी बना रखी थी। हमेशा ही तरह वीडियो में अदाकारा के
चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है।

पुष्पा फेम
एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। ऐसे में रश्मिका और सिद्धार्थ की इस
मुलाकात को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक
यूजर ने लिखा
, “क्यूट।” एक दूसरे यूजर ने
लिखा
, “आपका बहुत बड़ा फैन हूं।”
एक इंस्टा यूजर ने लिखा, “आजकल इतनी अहमियत क्यों दे रहे हो।”

वर्कफ्रंट की बात
करें तो रश्मिका मंदाना की फिल्म सीता रामम
5 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर अहम रोल में है। वहीं एक्ट्रेस पुष्पा: द रूल में
अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी।  इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु होने वाली है फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुआ था।

Sidharth and Rashmika Mission Manju Shooting Started | KIRAK POSTER

रश्मिका मंदाना कई
बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाली है जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ गुड बॉय
,
रणबीर कपूर के साथ एनिमल और सिद्धार्थ
मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू शामिल है। वहीं अब ताजा खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस
जल्द ही विक्की कौशल के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखने वाली हैं।

 

Desk Team