Rashmika और Vijay की शादी के फंक्शन शुरू, दूल्हे राजा ने शेयर की तस्वीरें

Summary :

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आज यानि 26 फरवरी को होने वाली है. इस शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा गया है, जहां करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बनेंगे. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है, कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को…

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आज यानि 26 फरवरी को होने वाली है. इस शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा गया है, जहां करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बनेंगे. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है, कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होगी. जिसमें इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होंगे.

Actress Rashmika Mandanna: रश्मिका ने विजय के लिए किया डांस

वहीं अगर फैंस की बात करें तो हर कोई कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. आपको बता दें कि बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी, जिसकी एक छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage (Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज किया है. वहीं विजय की मां को भी अपनी होने वाली बहू पर जमकर प्यार बरसाते देखा गया है.

Actor Vijay Deverakonda Celebrity Wedding: बीते दिन हुई थी हल्दी सेरेमनी

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage (Source: Social Media)

बीते दिन रश्मिका और विजय की हल्दी सेरेमनी भी हुई थी, जिसमें काफी धमाल मचाया गया था और सभी घरवालों को मस्ती के रंग में रंगा हुआ देखा गया था. वहीं विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी स्टोरी में शेयर की थीं. जो कि फैंस के दिल को छू गई, हालांकि इसमें रश्मिका और विजय दोनों ही नहीं थे. लेकिन उनके हल्दी सेरेमनी में कैसा डेकोरेशन थी इसकी झलक ने सबको बेहद ही खुश कर दिया.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage: किस नाम से रश्मिका को बुलाते हैं विजय

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage (Source: Social Media)

इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो डेकोरेटिव फ्लावर्स किस तरह एक दूसरे के पास रखे हुए हैं और उनपर नाम भी लिखा है. एक फ्लावर पर विजय तो वहीं दूसरे पर रूशी लिखा हुआ है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि रूशी वो नाम है, जिससे सिर्फ विजय देवरकोंडा ही रश्मिका को बोल कर बुलाते हैं और वही इन तस्वीरों में देखने को मिल रहा है. ऐसे में शादी के होने तक हर किसी की नगाह बस इस कपल पर ही टिकी हुई है.

Read More: Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।