मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। इस वक्त वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुबेर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज कर दिया गया है।
- फिल्म कुबेर से सामने आया रश्मिका का फर्स्ट लुक
- ‘कुबेरा’ हिंदी समेत तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी
फिल्म में निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेखर कम्मुला ने संभाली है। निर्देशक शेखर कम्मुला ने कहा, किस्मत उन लोगों का साथ देती है जो कम उम्मीद रखते हैं। सबसे अच्छे पल अकसर उन्हीं के आते हैं। रश्मिका का किरदार इस सार पर है। मुझे यकीन है कि उनका परफॉर्मेंस दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगा। इससे पहले, फिल्म से धनुष और नागार्जुन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। ‘कुबेरा’ में देवी श्री प्रसाद ने म्यूजिक दिया है। इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया जा रहा है। ‘कुबेरा’ हिंदी समेत तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कुबेर से सामने आया रश्मिका का फर्स्ट लुक
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कुबेर’ से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज कर दिया। इस वीडियो में रश्मिका रेड कलर के सूट में नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस आधी रात को जंगल जैसी गुमनाम जगह पर जाती दिखती हैं। फिर आसपास देखती हैं, कि कही उसे कोई देख तो नहीं रहा और फिर जमीन खोदना शुरू कर देती हैं। फिर एक्ट्रेस जमीन से वह सूटकेस निकालती हैं, जब वह उसे खोलती हैं, तो वह पैसों से भरा होता है। जिसे देख वह खुश हो जाती हैं। भगवान को हाथ जोड़ते हुए धन्यवाद देती हैं। इस पूरे सीन को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है।
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका 2023 में रिलीज रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आई थीं। वह सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा, वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिंकदर’ में भी काम कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन एआर मुरूगॉदास कर रहे हैं। रश्मिका विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘छावा’ में भी काम कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




