Rashmika Vijay Wedding Menu: साउथ इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब बहुत ही जल्द एक होने वाले हैं. 26 फरवरी को आईटीसी रिजॉर्ट में होने वाली इस रॉयल सेरेमनी में आधुनिकता के बीच अपनी रूट्स से भी जुड़ाव देखने को मिल रहा है. लेकिन खास बात ये है कि शादी में रखे जाने वाला खाना पूरी तरह पारंपरिक रहेगा. इसका मतलब है केले के पत्तों पर सजी साउथ इंडियन थाली, जो पर्यावरण के प्रति कपल की संवेदनशीलता को दर्शाएगी. फैमिली सोर्सेज बताते हैं कि ये फैसला जानबूझकर लिया गया, ताकि मेहमानों को असली तेलुगु-कोडावा स्वाद का अनुभव हो.
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda’s Pre‑Wedding: खाने का मेन्यू

शादी के सभी फंक्शंस यानि कि मेहंदी, हल्दी, संगीत से लेकर मुख्य विवाह तक में खाना केले के पत्तों पर सर्व किया जाएगा. मेन्यू में इडली, डोसा, सांभर, रसम, अवियल जैसी हेल्दी डिशेज शामिल हैं. मीठे में पायसम और लाड्डू का इंतजाम होगा. स्पेशल गेस्ट्स के लिए जापानी टच भी रखा गया है, लेकिन मुख्य रूप से साउथ फ्लेवर्स पर फोकस है. कोई प्लास्टिक या डिस्पोजेबल प्लेट्स नहीं होंगे, ये कपल का सस्टेनेबल अप्रोच है. एक करीबी ने बताया, “विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी संस्कृति को बहुत मानते हैं. ये शादी सिर्फ उनका मिलन नहीं, बल्कि परंपराओं का जश्न है.”
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Udaipur: सेरेमनी का शेड्यूल

24 फरवरी से शुरू हुए प्री-वेडिंग इवेंट्स में पूल पार्टी और प्राइवेट डिनर हो चुके हैं. 25 को हल्दी-संगीत होगा, जहां फ्लोरल डेकोरेशन और लाइव म्यूजिक का इंतजाम है. मुख्य दिन सुबह 10 बजे तेलुगु रीति से पांडित्य पूजा, फिर कोडावा रिवाज से शादी होगी. शाम को रिसेप्शन में डांस और फ्यूजन म्यूजिक का इंतजाम होगा, सिक्योरिटी काफी टाइट है सिर्फ 200 क्लोज लोग ही आएंगे. वेन्यू को फूलों और लाइट्स से सजाया गया है, जो झील के नजारे को और खूबसूरत बना रहा है.
Rashmika Vijay Wedding Menu: कपल की खासियत

विजय और रश्मिका, जिन्हें फैंस ‘विरोश’ कहते हैं, उन्होंने फैंस के इस नाम को स्वीकार करते हुए अपनी शादी का नाम भी विरोश ही रखा है. ‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई ये जोड़ी अब फैमिली वैल्यूज को सेलिब्रेट कर रही है. रश्मिका ने सोशल मीडिया पर ब्लश पिंक लिली वाली टेबल शेयर कर फैंस को एक्साइटेड कर दिया. इसी के साथ विजय के माता-पिता की शर्त “बेटे का पूरा ख्याल रखने वाली” रश्मिका ने पूरी कर दिखाई. इस शादी में कल्चरल रूट्स के साथ साथ रिश्तों की भी एक अहमियत देखे को मिलेगी.
Read More: Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें


Download Android App
Download iOS App




