बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपने जमाने की काफी बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। प्रोफेशनल से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटोज़ और वीडियो शेयर करती रहतीं हैं। साथ ही वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय आगे रखने के लिए भी जानी जाती हैं। अब हाल ही में एक यूज़र ने रवीना टंडन को सोनम कपूर से कम्पेयर कर दिया है। जहां उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की गई है, तो वहीं रवीना ने उन्हें करारा जवाब भी दिया है।

जानकारी के अनुसार, बताया गया कि हाल ही में रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा ओरंगाबाद दौरे पर एक ट्वीट किया था। यहां पर ओवैसी ने औरंगजेब की मजार पर फूल चढ़ाए थे। इस पर लोग अपनी-अपनी राय सामने रख रहे थे। तो वहीं रवीना टंडन ने भी इस मामले में अपनी राय दी थी। जहां उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, “हम सहिष्णु हैं, पहले भी थे, अभी भी हैं और आगे भी रहेंगे। ये एक फ्री कंट्री है। अगर किसी की पूजा करनी है तो सभी को इसका समान हक है”।

रवीना टंडन को बस इतना कहना भारी पड़ गया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। जिसके बाद एक ट्रोलर ने रवीना के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, “कितना मूर्खतापूर्ण ट्वीट है। अगर भारत में कोई ओसामा, कसाब, अफजल गुरु, यासीन मालिक, हाफिज सईद, मसीद अजहर की पूजा करना चाहता है तो ये ठीक है? क्योंकि एक सहिष्णु देश में समान अधिकार का यही मतलब है। सोनम कपूर भी अब आपसे ज्यादा समझदार लगती हैं”।

बता दें, रवीना टंडन, सोनम कपूर से कम्पेयर किए जाने पर काफी भड़की दिखाई दी। जहां उन्होनें इस बात का ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया। रवीना ने अपने नए ट्वीट में लिखा, “हाहाहा… दुख की बात तो ये है कि आपको ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे जो शैतान की पूजा कर रहे होंगे। ये लिस्ट तो आपने नीचे दी ही है। जिनको समझना था वो समझ गए। जिन्हें नहीं समझना वो ना समझे।” एक्ट्रेस के करारे जवाब को देने के बाद यूज़र ने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया है।

सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का ये नया ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। और कईं तमाम लोग अपने रिएक्शन भी दे रहें हैं। रवीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में ब्लॉकबस्टर मूवी ‘केजीएफ 2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दमदार ऐक्टिंग की थी। साथ ही कभी वो किसी टीवी शो में बतौर जज बनी हुई भी नज़र आ जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App



