Bigg Boss 20 की कन्फर्म कंटेस्टेंट बनी ये एक्ट्रेस!, जानें कौन है Redheemaa Gupta?

Redheemaa In Bigg Boss 20

Redheemaa In Bigg Boss 20: एक्ट्रेस रिद्धिमा गुप्ता अचानक से इन दिनों काफी चर्चाओं में आई हैं, जिसकी वजह उनका कोई सीरियल या शो नहीं बल्कि बिग बॉस में उनकी एंट्री है. जी हां, दोस्तों बिग बॉस 20 में अपनी एंट्री की अफवाहों की वजह से वो सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर हो चुकी हैं. हाल ही में उनके Q&A सेशन में उन्होंने रियलिटी शो के बारे में एक फैन के सवाल का जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि “ऑन माई वे”, तभी से फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि वो बिग बॉस के सीजन 20 का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि ऐसा सच में है या नहीं इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है.

Bigg Boss 20 Contestants: टीवी शो में किया काम

Redheemaa In Bigg Boss 20
Redheemaa In Bigg Boss 20 (Source: Social Media)

मेघा बरसेंगे टेलीविजन सीरियल में सतपाल कोहली का रोल करने के बाद रिद्धिमा को पहली बड़ी पहचान मिली थी. उनकी दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और गहरी इमोशनल परफॉर्मेंस ने ऐसा असर डाला कि दुनिया भर के दर्शक उनके फैन बन गए. हालांकि टीवी शो के साथ-साथ रिद्धिमा ने पैरी सरपंच के साथ पॉपुलर म्यूज़िक वीडियो “पेशी” में भी काम किया है. उनके शानदार काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और ऐसे उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ थी.

Bigg Boss 20 Rumours: बिग बॉस सीजन 20 में ले सकती हैं हिस्सा

Redheemaa In Bigg Boss 20
Redheemaa In Bigg Boss 20 (Source: Social Media)

ऐसे में अब अचानक से रिद्धिमा बिग बॉस 20 में अपनी एंट्री की अफवाहों की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं. फैंस का मानना है कि उनका बोल्ड और बेबाक नेचर ही उन्हें शो में एक बेहतरीन कंटेस्टेंट बना सकता है. लोगों का कहना है कि वो अपने ऑथेंटिक स्टाइल की वजह से बिग बॉस में धूम मचा सकती हैं.

Bigg Boss 20 Updates: फैंस ने जाहिर की खुशी

Redheemaa In Bigg Boss 20
Redheemaa In Bigg Boss 20 (Source: Social Media)

फैंस रिद्धिमा को रियलिटी टीवी पर देखकर बहुत खुश होंगे. हालांकि, इसे लेकर शो के प्रोड्यूसर या मेकर ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. अगर वो बिग बॉस में जाती हैं, तो ये फैंस के लिए काफी खुशनुमा पल होगा. वहीं ये शो बाकी के लोगों की तरह उनके करियर का भी टर्निंग प्वाइंट हो सकता है..

Redheemaa In Bigg Boss 20: कौन है रिद्धिमा गुप्ता?

Redheemaa In Bigg Boss 20
Redheemaa In Bigg Boss 20 (Source: Social Media)

अगर बात करें रिद्धिमा की तो वो एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं. उन्होंने मेघा बरसेंगे में सतपाल कोहली का रोल किया था, जो त्रिलोचन की पत्नी हैं. उनका ऑफिशियल नाम रिद्धिमा गुप्ता है और उनका ये शो एक साल चलने के बाद जून 2025 में ऑफ एयर हो गया था. साल 2021 में, रिद्धिमा ने मनीष मदान द्वारा निर्देशित रंग रसिया नाम की एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया था.

Read More: Niharika Tiwari ने Splitsvilla X6 में खेला नया दाव, क्या ये बाकी कंटेस्टेंट्स पर पड़ेगा भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।