Rhea Chakraborty Relief in Sushant Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ मामला पिछले कई सालों तक देशभर में चर्चा का विषय बना रहा। इस केस में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे, जांच एजेंसियां एक्टिव हुईं और उनके परिवार की मुश्किलें भी बढ़ गईं। लेकिन अब करीब 6 साल बाद रिया चक्रवर्ती को बड़ी कानूनी राहत मिली है। मुंबई की विशेष अदालत ने उनके और उनके परिवार के बैंक अकाउंट्स को डी-फ्रीज करने का आदेश दिया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कोर्ट ने ऐसा क्यों किया और इसका रिया के लिए क्या मतलब है? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…
Rhea Chakraborty Relief in Sushant Case: NCB की कार्रवाई पर कोर्ट ने उठाए सवाल

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने साल 2020 में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और मां संध्या चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट्स फ्रीज कर दिए थे। एजेंसी का दावा था कि ये अकाउंट्स ड्रग्स जांच से जुड़े हो सकते हैं।
लेकिन अब मुंबई की NDPS कोर्ट ने साफ कहा है कि NCB ने बैंक अकाउंट फ्रीज करते वक्त जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया। अदालत ने पाया कि एजेंसी ने तय समय सीमा के अंदर सक्षम अथॉरिटी से मंजूरी नहीं ली थी, जो कानूनन जरूरी था। इसी आधार पर कोर्ट ने आदेश दिया कि रिया और उनके परिवार के बैंक खातों को फिर से चालू किया जाए।
Rhea Chakraborty Bank Accounts Defreeze: रिया के लिए क्यों अहम है ये फैसला?

यह फैसला रिया चक्रवर्ती के लिए इसलिए बेहद इम्पोर्टेन्ट माना जा रहा है क्योंकि पिछले कई वर्षों से वह कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं। सुशांत केस के बाद उनकी छवि पर भी काफी असर पड़ा था और उनके इकनॉमिक लेन-देन पर भी रेस्ट्रिक्शन्स लगाया गया था।
बैंक अकाउंट्स डी-फ्रीज होने का मतलब है कि अब रिया और उनका परिवार अपने खातों का सामान्य रूप से इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे न सिर्फ इकनॉमिक राहत मिलेगी बल्कि यह फैसला उनके पक्ष में एक पॉजिटिव सिग्नल भी माना जा रहा है। इससे पहले भी रिया को बॉम्बे हाई कोर्ट से पासपोर्ट वापसी जैसी राहत मिल चुकी है। अब यह नया फैसला उनकी मुश्किलों को कुछ हद तक कम करने वाला साबित हो सकता है।
Sushant Singh Rajput Case Update: क्या रिया के लिए अब खत्म होंगी परेशानियाँ?

हालांकि बैंक अकाउंट्स डी-फ्रीज होने से रिया को राहत जरूर मिली है, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ी बहस अब भी लोगों के बीच जारी है। अदालत ने केवल बैंक खातों को लेकर फैसला सुनाया है, इसका मतलब यह नहीं कि पूरे विवाद पर अंतिम विराम लग गया है।
फिर भी, यह फैसला रिया के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है क्योंकि इससे साफ हुआ कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई भी कानूनी प्रक्रिया के दायरे में होनी चाहिए। लंबे समय बाद मिली इस राहत ने रिया के लिए नई उम्मीद जगाई है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह मामला किस दिशा में बढ़ता है।
Read More: Reem Shaikh नहीं करना चाहती इंटरफेथ मैरिज, पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने जाहिर किए जज़्बात…






















