फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच ड्रग्स एंगल से एनसीबी करने में जुटी हुई हैं। इस जांच में स्वर्गीय अभिनेता सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाया गया है। दरअसल रिया के ऊपर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने के आरोप लगाए गए हैं। लेकिन हाल ही में इस केस में एनसीबी को दिए रिया के स्टेटमेंट्स सामने आए हैं जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। रिया ने अपने बयान में सारा अली खान के बारे में भी बोला था।

सारा अली खान ने किया था ऑफर
रिपोट्र्स के अनुसार रिया ने एनसीबी को दिए अपने एक बयान में बोला है कि सारा अली खान ने उन्हें ड्रग्स लेने की बात कही थी। रिया ने अपने बयान में बताया कि सारा अली खान ने उन्हें गांजा और वोदका ऑफर की थी। एक निजी चैनल को मिली रिया की चार्जशीट में इस बारे में एक्टे्रस ने खुलकर बात की है रिया ने कहा सारा खुद हाथ से रोल करके गांजे की सिगरेट बनाती थीं। रिया और सारा की 4 जून से लेकर 6 जून 2017 की चैट का जिक्र भी उन्होंने इस दौरान किया है। सारा गांजे का जॉइंट रिया के साथ साझा करती थीं। वहीं अपने बयान में उन्होंने कहा कि 6 जून 2017 को सारा ने उनके घर वोदका और गांजा लाने का ऑफर भी दिया था।

सारा ने हैंगओवर का इलाज बताया
रिया के बयान में यह बात भी बताई गई है कि सारा ने उन्हें हैंगओवर का इलाज करने का तरीका भी बताया था। इस दौरान वो कहती हैं एक बार की बात है जब ड्रग्स को लेकर बात हो रही थी तो सारा ने उन्हें हैंगओवर का इलाज बताया। वह आइसक्रीम और गांजे के बारे में बात कर रही थीं जो वो खुद यूज करती हैं और जो उन्होंने मुझे भी ऑफर किया ताकि हैंगओवर से छुटकारा पाया जा सके। हम दोनों की यह बात सिर्फ मैसेज पर हुई थी,पर्सनली हमने कभी इस बारे में कोई बात नहीं करी है।

अभिनेत्री से पहले हो चुकी है बातचीत
गौरतलब है, एक्टर के निधन के बाद खूब चर्चा हुई कि सारा अली खान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। ये स्टार कपल कथित तौर पर साथ में छुट्टियां बिताने के लिए साथ में गए थे। हालांकि कुछ समय बाद ही सारा और सुशांत का रिश्ता पूरी तरह खत्म भी हो गया। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की नजदीकियां अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ बढ़ गई।

हालांकि सुशांत की मौत हो जाने के बाद ड्रग्स एंगल की जांच करते हुए एनसीबी ने सारा से भी पूछताछ करी थी। फिलहाल एनसीबी ने अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत 33 लोगों को आरोपी ठहराया है।


Download Android App
Download iOS App



