सुशांत सिंह राजपूत की एक्स- गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती इस साल सवालों के घेरे में फंसी रही। रिया पर सुशांत की मौत में साज़िश करने से लेकर ड्रग्स केस तक में शामिल होने की इलज़ाम लगे। इन सब चक्करों में रिया की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी सफर हुई।

लेकिन अब रिया चक्रवर्ती 2021 में फिल्मो में फिर वापसी कर सकती हैं। एक्ट्रेस के करीबी फिल्म डायरेक्टर रूमी जाफरी ने कहा कि रिया अगले साल वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। रूमी ने कहा, ‘ये साल रिया के लिए बेहद खराब रहा है। यूं तो हर किसी के लिए ये साल बुरा साबित हुआ है, लेकिन रिया के लिए बेहद परेशानी वाला रहा है। क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं कि एक मिडिल क्लास फैमिली की वो लड़की जो अच्छा कर रही हो, उसे एक महीना जेल में बिताना पड़ जाए।’

रूमी का कहना हैं कि जेल जाने के चलते रिया चक्रवर्ती का हौसला बुरी तरह से टूट गया था। रूमी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं हाल ही में रिया चक्रवर्ती से मिला था। वो बेहद शांत थी, ज्यादा बात नहीं करना चाहती थी। उसके साथ जो हुआ है, उसके बाद उसे इस तरह के बर्ताव के लिए ब्लेम नहीं किया जा सकता। इस मामले को थमने दीजिए। मुझे पक्का विश्वास है कि रिया को बहुत- सी बातें कहनी हैं। रूमी ने कहा कि रिया उस संकट से उबरते हुए खुद को दोबारा खड़ा करने की कोशिश में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App



