बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी के चलते खबरों में हैं। आए दिन अनुष्का की कोई न कोई नई पिक्चर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसे में सब यही सोच रहे हैं की अनुष्का कैसी मम्मी बनेंगी ! उनका बेबी मीडिया की अटेंशन से घिरा रहेगा या उसे अनुष्का एक आम ज़िन्दगी देने की तैयारी में हैं।

इन सवालो के जवाब अब खुद अनुष्का ने दिए हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने आने वाले बच्चो को लेकर कहा है कि हमने उसे सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि हमने इस बारे में काफी सोचा है। निश्चित तौर पर हम नहीं चाहते कि बच्चा हमेशा लोगों की नज़र में बना रहे। हम उसे सोशल मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। अनुष्का ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं मानती हूं कि ये फैसला बच्चे का ही होना चाहिए कि वो सोशल मीडिया से जुड़ना चाहता है या नहीं। किसी भी बच्चे को बाकी की तुलना में स्पेशल नहीं बनाना चाहिए। इस चीज को डील करना बड़े लोगों के लिए भी मुश्किल होता है। ये मुश्किल होगा, लेकिन हम ऐसा ही करने जा रहे हैं।’

अनुष्का शर्मा ने कहा कि वो बच्चे को शिक्षा देंगी कि वो हर किसी के प्रति सम्मान का भाव रखे। उन्होंने कहा कि मुझे अपने पैरेंट्स से यही चीज सीखने को मिली है और मैं अपने बच्चे को भी यही सिखाना चाहूंगी। जनवरी में बच्चे को जन्म देने जा रहीं अनुष्का शर्मा ने कहा कि मैंने और विराट कोहली ने ये तय किया है कि हम बच्चे को बिगड़ैल नहीं होने देंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि विराट कोहली और मुझमें कई समानताएं हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमें इसका फायदा मिलेगा।

एक्ट्रेस ने कहा, ‘आपकी परवरिश से ये तय होता है कि आप दुनिया को कैसे देखते हैं। मैं एक प्रोग्रेसिव बैकग्राउंड से आती हूं। हमारे परिवार में प्यार से पहले ये रहा है कि आप लोगों का सम्मान किस तरह से करते हैं। आपको उन मूल्यों को बनाए रखना होता है। हम बच्चे की आदतें खराब नहीं होने देना चाहेंगे।’

बच्चे की परवरिश को लेकर अनुष्का शर्मा ने कहा कि हम मां और पिता की ड्यूटी में नहीं पड़ेंगे। हम एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़ेंगे। हमारे लिए ये ज़रूरी है कि बच्चा संतुलित माहौल में आगे बढ़े। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने मई या जून तक काम पर वापस लौटने की बात भी कही है। उनका कहना है कि वो परिवार और काम के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



