लम्बे समय से चर्चा में बने ऋचा चढ़ा और अली फज़ल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इस कपल की शादी का इंतजार लोग लम्बे समय से कर रहे थे।वही अब फाइनली इनकी शादी के डेट का अनाउंसमेंट भी कर दिया गया हैं। आपको बता दें कि ऋचा और अली 6 अक्टूबर को मुंबई में शादी करने वाले हैं।वही शादी के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन दिल्ली में सिंतबर के अंत से ही शुरू हो जाएंगे। वही इन सब के बीच सबसे ज्यादा लोग जिस चीज को लेकर एक्ससाइटेड हैं वो हैं इन दोनों के वेडिंग रिसेप्शन का। वही रिसेप्शन की वेन्यू भी अब सेलेक्ट कर ली गयी हैं। और वेन्यू सुनकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।
दरअसल शादी के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल 2 वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे जिनमें से एक दिल्ली और दूसरा मुंबई में होगा। इस बीच उनके दिल्ली वाले रिसेप्शन वेन्यू की जानकारी मिली है जो बेहद ही खास है। दरअसल, ऋचा और अली दिल्ली के सबसे पुराने क्लबों में से एक में अपनी रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। वही आपको ये जानकार हैरानी होगी की ये क्लब 110 साल पुराना है। आइकॉनिक लैंडनमार्क क्लब की मेंबरशिप के लिए 1 या दो नहीं बल्कि 37 साल तक इंतजार करना पड़ता है। 
30 सितंबर से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी. ये रस्में 3 दिन तक चलेंगी. वहीं, मेहंदी और संगीत की रस्म 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी. 6 तारीख को ऋचा और अली शादी के बंधन में बंधेंगे और रिसेप्शन 2 और 7 अक्टूबर को होगा। वही अब इतने सारे रश्मों और तैयारियों की कहबर सुनने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की शादी काफी काफी ग्रैंड होने वाला है।

वही इनके फैंस इनकी शादी का लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे,और फाइनली शादी और रिसेप्शन की डेट सामने आते ही फैंस दोनों को जमकर मुबारकबाद दे रहे हैं। हालांकि खबरे ये भी सामने आ रही हैं की मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में कई स्टारकास्ट भी शिरकत करने वाले हैं।

और उन्ही लोगों के लिए मुंबई में स्पेशली रिसेप्शन रखा जा रहा हैं। वेल अब इंतजार की घडिया जल्द ही खत्म होने वाली हैं हैं ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की शादी कितनी धमाकेदार होने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



