बॉलीवुड अभिनेत्री
ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्मों की बजाय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई
है। ऋचा पिछले काफी वक्त से फुकरे फेम अली फजल को डेट कर रही हैं अब जल्द ही दोनों
शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। दोनों पहले ही शादी करने वाले थे मगर कोविड
महामारी की वजह से उस समय दोनों की शादी टल गई थी।
हालांकि अब खबर है
कि दोनों अगले महीने अक्टूबर में शादी करने जा रहे है। शादी की खबरों के बाद से ही
ऋचा और अली का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। मगर इसी बीच गलती से एक सोशल
मीडिया यूजर ने ऋचा के साथ पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर को टैग कर दिया था।
जिस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।
ऋचा चड्ढा ने सोशल
मीडिया के जरिए लोगों को अली फजल और अली जफर के बीच का फर्फ समझाया है। एक ट्विटर यूजर के ट्वीट जवाब देते हुए ऋचा
चड्ढा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है,
‘अली जफर पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर हैं,
जो कि पहले से शादीशुदा हैं।’ इस पर एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘इससे अच्छा गुड्डू भैया लिख देते।‘
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋचा और अली फजल 6 या 7
अक्तूबर को शादी करने वाले हैं। शादी के कुछ फंक्शन दिल्ली में होंगे और कुछ मुंबई
में। कहा जा रहा है कि इनकी शादी के फंक्शन पांच दिनों तक चलेंगे। शादी के फंक्शन
के अलावा दोनों ने परिवार और दोस्तों के लिए संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी प्लान की
है।
बता दे कि पिछले
महीने अपनी शादी के सवाल पर रिएक्शन देते हुए ऋचा ने कहा था, “मुझे लगता है कि शादी हो जाएगी इस साल। कर लेंगे किसी तरह
से। सिर्फ कोविड की चिंता है और जिम्मेदार रहना चाहती हूं। हम नहीं चाहते कि हम
गलत वजह से ख़बरों में आएं। इसके साथ ही हम अभी काफी व्यस्त चल रहे हैं। चीजें खुल
गई हैं और काम पूरी गति से चल रहा है।”


Download Android App
Download iOS App







