वैलेंटाइन डे पर Richa Chadha ने दिया फैंस को तोहफा, इस फिल्म में आएंगी नजर

Summary :

फैंस के लिए वैलेंटाइन डे पर ऋचा चड्ढा की नई फिल्म का तोहफा

वैलेंटाइन डे पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने दर्शकों को एक नई प्रेम कहानी का तोहफा दिया है। उन्होंने “आखिरी सोमवार” नामक एक ड्रामा को पेश किया है, जिसे उन्होंने न केवल लिखा है बल्कि इसमें अभिनय भी किया है। यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसकी कहानी उनके अनुभवों से प्रेरित है।

खुद लिखी फिल्म की कहानी

ऋचा चड्ढा ने बताया कि दूसरे लॉकडाउन के दौरान वे सिर्फ निर्माता बनकर खुश नहीं थीं। उन्होंने इस दौरान एक कहानी भी लिखी। इसी कहानी पर अब वे खुद अभिनय करने को भी तैयार हैं। फिल्म को लेकर अभिनेत्री बेहद उत्साहित हैं।

कुछ ऐसी है कहानी

फिल्म की कहानी एक टीवी रियलिटी शो के निर्माता के बारे में है। इस निर्माता को जब ऑफिस में कोई ‘चाइल्डिस कैट लेडी’ कह देता है तो वह उससे शादी करने की ठान लेती है। ऋचा ने कहा, मिडिल क्लास पंजाबी परिवार में बड़े होने से मेरा एक्सपीरियंस ऐसा रहा। मेरे सभी बड़े कजिन ने अरेंज मैरिज की है। यह कहानी भी कुछ ऐसी ही है जो एक परिवार के इर्द गिर्द ही घूमती है, यह एक फैमली मूवी है, जो आपके साथ आपके परिवार को भी पसंद आएगी।

युवा सोच को लेकर दी अपनी राय

ऋचा ने कहा, जब हम कॉलेज से पास होते हैं, तो बहुत सारे सपने लेकर बाहर आते हैं। कोई नौकरी में जाता है कोई बिजनेस में। जब आप 30 के होते हैं तो एक नौकरी और परिवार दोनों की आशा रखते हैं, लेकिन समाज को लगता है कि बहुत देर हो चुकी है और आप थक जाते हैं क्योंकि ये सपने अब हासिल नहीं किए जा सकते। ‘आखिरी सोमवार’ भी एक ऐसी कहानी है जो पहले टूटने और फिर साथ आने की कहानी है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।