मंगेतर अली फजल के साथ नए फ्लैट में शिफ्ट हुईं रिचा चड्ढा

Summary :

अली फ़ज़ल हाल ही में मिर्ज़ापुर 2 में नज़र आये थे। इस सीरीज़ ने अली के करियर और फैन फॉलोइंग को ज़बरदस्त धक्का दिया है। एक्ट्रेस रिचा चड्ढा अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फ़ज़ल के साथ उनके घर में शिफ़्ट हो गयी हैं।

पिछले काफी समय से रिचा चड्ढा और अली फजल एक साथ रह रहे हैं। साल 2020 में अप्रैल के महीने में शादी करना चाहते थे।

लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस साल अभी तक उनकी शादी नहीं हो सकी है। माना जा रहा है अब इस कपल की शादी अगले साल ही होगी। अब खबर है कि रिचा और अली दोनों अब एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। 


 रिपोर्ट के अनुसार, रिचा ने बताया कि उनका यह घर काफ़ी शांत है और अंधेरी और बांद्रा की भागमभाग से दूर है। अली के साथ आकर ख़ुश रिचा ने कहा कि आख़िरकार अब दोनों साथ में फ़ैसले ले सकते हैं। रिचा ने बताया कि जिस फ्लैट में वो रहती थीं, उसकी लीज़ मार्च में ख़त्म हो गयी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से शिफ्टिंग पोस्टपोन कर दी थी। रिचा ने कहा कि वे मंदी के दौरान नया घर नहीं ख़रीदना चाहते, इसलिए कुछ साल तक इसी घर में रहेंगे। रिचा और अली की शादी अगले साल तक के लिए पोस्टपोन हो गयी है। 


अली फजल को अपना फ्लैटमेट बताते हुए रिचा ने बताया, ‘दूसरे लड़कों से अलग अली बहुत मजेदार हैं, वह हर काम में मदद करते हैं। वह बिना किसी परेशानी के घर के पर्दे चुन लेते हैं और खुशकिस्मति से हमारी पसंद भी काफी मामलों में मिलती है। फाइनली अब हम कौन सा साबुन खरीदना है से लेकर कौन सी मेड हायर करनी है, हम साथ में कोई भी फैसला ले सकेंगे। जब खासतौर पर कॉन्टिनेंटल की बात करें तो अली मुझसे बेहतर कुक हैं। 


रिचा ने यह भी बताया कि उनका यह नया आशियाना समुद्र के काफी नजदीक है और उसके आसपास काफी रिटायर्ड लोग रहते हैं। यहां काफी प्राइवेसी है और ज्यादा पपराजी उन्हें तंग नहीं करेंगे। अब देखना है कि इन दोनों की शादी कब होती है क्योंकि उम्मीद है कि अली और रिचा की शादी में हॉलिवुड से भी कुछ गेस्ट आने वाले हैं। 

Desk Team