बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 28 सितंबर यानी आज अपना 38 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर रणबीर और उनकी फैमिली के लिए ये दुख की बात है कि रणबीर कपूर का यह पहला बर्थडे है जब उनके साथ पिता ऋषि कपूर उन्हें बेहद प्यारी-प्यारी शुभकामनाएं देने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं।

ऐसे में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई को सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है,जी हां क्योंकि रिद्धिमा ने अपनी इस विश में स्वर्गीय पापा ऋषि कपूर को शामिल रखा है।

रिद्धिमा ने बनाया कोलाज
रिद्धिमा ने रणबीर के लिए बहुत सारी फोटोज का एक बेहद शानदार फोटो कोलाज शेयर किया है, जिसमें परिवार के कई और भी सदस्य दिख रहे हैं। वहीं इस कोलाज में कुछ तस्वीरों में ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के कोलाज के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, ‘Happiest bday AWESOMENESS! तुम्हें ढेर सारा प्यार।’
फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा जन्मदिन बहुत मुबारक ऑसमनेस, तुमसे मैं बहुत प्यार करती हूं। मेरे बेबी ब्रदर, 38 और भी शानदार साल। बता दें कि रिद्धिमा कपूर ने यही फोटो कोलाज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।

बता दें रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैन्स को पर्सनल लाइफ के अपडेट्स देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रिट किया था, जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणबीर कपूर की अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन,मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन भी अहम रोल में हैं। बताया जा रहा है फिल्म इस साल 4 दिसम्बर को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



