मां की मौत के बाद रिद्धिमा पंडित ने जाहिर किया अपना दुख, लिखा इमोशनल पोस्ट

Summary :

हाल ही में खबर आई थी कि टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के ऊपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर थी कि ‘बहू हमारी रजनीकांत’ फेम एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने अपनी मां को खो दिया है। दरअसल, रिद्धिमा की मां को कोरोना हो गया था, साथ ही वो काफी समय से किडनी की बीमारी से भी जूझ रही थीं जिससे उनका निधन हो गया। वहीं अब रिद्धिमा ने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर मां को खोने का दर्द भी बयां किया है।

जब से रिद्धिमा पंडित के सिर से मां का साया उठा है वो सहम गई है। ऐसे में रिद्धिमा ने अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा, ‘Hi Mumma-Momzie-chotie baby…ऐसे ही मैं आपको बुलाया करती थी। मैं आपको बहुत बुरी तरह मिस कर रही हूं पर मैं आपकी मौजूदगी का एहसास कर सकती हूं। आप मुझे इशारे करती रहती हैं।’

रिद्धिमा ने आगे लिखा, ‘आपके साथ बिताए यादगार पल ही हैं जो आपने हमारे लिए छोड़े हैं। अपनी पूरी जिंदगी इतने निस्वार्थ भाव से हमारे नाम करने के लिए थैंक्यू। मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हूं कि अब मैं अपने दोस्तों को नहीं कह पाउंगी कि मैं मम्मी के हाथ का गुज्जू खाना भेज रही हूं, ना कभी आपसे कुकिंग सीखी, पता नहीं मेरे बच्चे क्या खाएंगे। अरे पर मैं तो खुद को बच्ची ही समझती हूं और यह सोचना अच्छा नहीं लगता कि अब कभी आपके हाथ के बने खाने का स्वाद नहीं चख पाऊंगी’।

‘आपका नाम मेरे फोन पर अब कभी फ्लैश नहीं होगा। दवा ना लेने या ठीक से खाना नहीं खाने को लेकर अब कभी आप पर चिल्ला नहीं पाउंगी (आप इस चीज के लिए फेमस थीं) तकलीफ में होने के बावजूद आपने अपनी जिंदगी के आख‍िरी पांच साल मेरे लिए जिए। मुझे पता है मम्मा और मैं खुश हूं कि आपका सारा दर्द और सारी तकलीफ खत्म हो चुकी है।’ 

‘मैं आपको वहां ऊपर चमकते हुए महसूस कर सकती हूं। हम सभी पर आपका आशीर्वाद रहे। लव यू मां… हमेशा… अब कोई दर्द नहीं… सिर्फ खुश‍ियां। आप सुकून से आराम करने की हकदार हैं पर मुझे पता है आप शक्त‍ि के साथ आराम करेंगी। लव यू मेरी बेस्ट मां, मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ चलेंगी हमेशा।’ रिद्धिमा की इस पोस्ट पर उनके दोस्त, फैंस और साथी कलाकार कमेंट के जरिए उन्हें दिलासा दे रहे हैं। 

Desk Team