बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का ट्वीट में छलका दर्द , ट्वीट में बयां की दिल की बात

Summary :

अभिनेता ऋषि कपूर ने एक ट्वीट के जरिये अपने दिल की भावना जाहिर की और लिखा, मैं न्यूयार्क में आठ महीने बिता चुका हूँ। मैं अपने घर कब जाऊंगा !” ऋषि कपूर के ट्वीट से पता चलता है कि वे न्यूयॉर्क से अब अपने घर आने के लिए काफी बेताब हैं।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर काफी समय से अमेरिका में है और वहीँ रहकर अपना इलाज करा रहे है। उनकी तबियत का हालचाल जानने के लिए कई एक्ट्रेस और एक्टर उनसे मिलने अमेरिका गए थे और बीते दिनों रिलाइंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी और उनकी पत्नी नीता अम्बानी भी उनसे मिलने पहुंचे। 
अभिनेता ऋषि कपूर भले ही इन दिनों अस्वस्थ चल रहे है पर वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अभिनेताओं में से एक है। अपनी बीमारी के दौरान भी वो फैंस को अपनी हर अपडेट देते थे। 
हालांकि इस बात का खुलासा उन्होंने कभी नहीं किया की वो किस बिमारी से पीड़ित है पर कयास इस बात के लगाए जा रहे थे कि ऋषि कपूर कैंसर से जूझ रहे है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर पूरे समय अमेरिका में अभिनेता के साथ ही रही। 
ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर हर तरह के अपडेट्स दिए यहाँ तक की आम चुनाव और वर्ल्ड कप के लिए भी शुभकामनाएं और बधाई सन्देश भी शेयर किये। लेकिंन अब शायद ऋषि कपूर को अपने देश की याद ज्यादा सताने लगी है। 
हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर ने एक ट्वीट के जरिये अपने दिल की भावना जाहिर की और लिखा, मैं न्यूयार्क में आठ महीने बिता चुका हूँ।  मैं अपने घर कब जाऊंगा !” ऋषि कपूर के ट्वीट से पता चलता है कि वे न्यूयॉर्क से अब अपने घर आने के लिए काफी बेताब हैं। 
आपको बता दें कि ऋषि कपूर सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं और बीते दिनों बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल रवेल ने अपने फेसबुक पोस्ट से फैंस को सूचना दी  थी की ऋषि कपूर अब कैंसर मुक्त हो चुके है और जल्द भारत वापस लौटेंगे। 
अब फैंस को भी यही उम्मीद होगी की जल्द से जल्द ऋषि कपूर ठीक होकर भारत वापस लौटे और एक बार फ़िल्मी दुनिया को ज्वाइन करें। 

Desk Team