अबू धाबी के टॉवर पर PM मोदी के शपथ ग्रहण के बाद ऐसा खूबसूरत नजारा देखने को मिला दिखा

Summary :

बीती शाम राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर शपथ ली। इस दौरान नई दिल्ली से कई हजारों किलोमीटर की दूरी पर संयुक्त अरब अमीरात में भारत यूएई की दोस्ती का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला है।

बीती शाम राष्ट्रपति  भवन के प्रांगण में नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर शपथ ली। इस दौरान नई दिल्ली से कई हजारों किलोमीटर की दूरी पर संयुक्त अरब अमीरात में भारत यूएई की दोस्ती का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला है। 
भारत के साथ अपनी अच्छी दोस्ती को साझा करते हुए यूएई ने राजधानी अबू धाबी के 65 मंजिला एडनॉक ग्रुप के टावर को तिरंगे और पीएम मोदी की फोटो से जगमगा दिया है। ऐसा बेहतरीन नजारा देखते हुए अब सोशल मीडिया पर यूएईके इस काम की खूब तारीफ हो रही है। 

देखने लायक था ये नजारा

शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के  लिए सऊदी अरब ने कुद अलग ही कर दिखाया है। जी हां 65 मंजिला एडनॉक ग्रुप की शीशे से जगमगाती दीवारों पर ने केवल दोनों देशों का झंडा दिखाई दिया बल्कि यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि यह सच्ची दोस्ती की मिसाल है। पीएम मोदी ने जैसे ही दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की वैसे ही आइकॉनिक एडनॉक ग्रुप टावर भारत-यूएई के झंडों के साथ पीएम मोदी और शेख मोहम्मद बिन जायद के पोटरेट से चमक उठा।


 बता दें कि 65 मंजिला एडनॉक टावर अबू धाबी की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है। इस टॉवर की ऊंचाई 342 मीटर है। ये अबू धाबी की राष्ट्रीय तेल कंपनी एडनॉक का हेडक्वाटर है। जो दुनिया की 57 वीं सबसे ऊंची इमारतों में से एक है।  

सोशल मीडिया यूज़र्स  ने अपना रिएक्शन देते  हुए कहा इसे कहते हैं सच्ची दोस्ती

Desk Team