ट्रोलर्स ने रितेश देशमुख को बताया ‘सस्ता DJ Snake’, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Summary :

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपने न्यू लुक की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपने न्यू लुक की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में रितेश ने फ्रेंच रिकॉर्ड प्रोड्यूसर डीजे स्नेक की तरह अपना हेयरस्टाइल बना लिया है। इतना ही नहीं अपने इस नए लुक की वजह से रितेश को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ रहा है,मगर एक्टर ने ट्रोलर्स को अपने अंदाज में जवाब भी दिया है। 
रितेश का मजाक उड़ाते हुए एक ट्रोलर ने उनकी फोटो की डीजे स्नेक की तस्वीर से तुलना करते हुए कहा सस्ता डीजे स्नेक बताया था। लेकिन ट्रोलर्स के  इस कमेंट का रितेश देशमुख ने अपने कूल अंदाज में बड़ा मजेदार रिप्लाई किया। 
एक्टर रितेश देशमुख ने ट्रोलर्स के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है भाई मैं सस्ता नहीं हूं,बल्कि नागपंचमी के दिन बुक कर ले और मैं फ्री में आऊंगा। अब रितेश के इस तरह के ट्वीट कर देने के बाद से फैंस के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। वहीं रितेश के इस तरह के शानदार जवाब की फैंस बहुत तारीफें भी कर रहे है
वैसे ये पहली बार नहीं जब रितेश अपने इस तरह के लुक के साथ दिखें हों,क्योंकि रितेश अक्सर अपने साथ ऐसे एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं,मगर इस बार वह अपने लुक को लेकर बुरी तरह से ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 4 में दिखाई दिए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 
रितेश अपनी अगली फिल्म बागी 3 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्घा कपूर के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी। 

Desk Team