Ritesh Deshmukh Birthday Special: कॉमेडी किंग से दमदार एक्टर तक का शानदार सफर,जानिए रितेश के बारे में ख़ास बाते

Summary :

Ritesh Deshmukh Birthday Special :Ritesh Deshmukh का नाम आज बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद और वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार किया जाता है। 17 दिसंबर को जन्मे रितेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान किसी राजनीतिक विरासत के दम पर नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और टैलेंट से बनाई। आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने के बाद रितेश ने एक्टिंग को अपना करियर चुना और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत की। बॉलीवुड में एंट्री और शुरुआती संघर्ष Ritesh Deshmukh ने साल 2003 में फिल्म ‘तुझें मेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म भले ही बड़ी हिट न…

Ritesh Deshmukh Birthday Special :Ritesh Deshmukh का नाम आज बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद और वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार किया जाता है। 17 दिसंबर को जन्मे रितेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान किसी राजनीतिक विरासत के दम पर नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और टैलेंट से बनाई। आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने के बाद रितेश ने एक्टिंग को अपना करियर चुना और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत की।

बॉलीवुड में एंट्री और शुरुआती संघर्ष

Ritesh Deshmukh Birthday Special- Source : Social Media
Ritesh Deshmukh Birthday Special- Source : Social Media

Ritesh Deshmukh ने साल 2003 में फिल्म ‘तुझें मेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म भले ही बड़ी हिट न रही हो, लेकिन रितेश की मासूम और सादगी भरी परफॉर्मेंस को नोटिस किया गया। शुरुआती दौर में उन्हें लगातार संघर्ष का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अलग-अलग तरह के किरदार निभाते रहे।

कॉमेडी फिल्मों से मिली असली पहचान

Ritesh Deshmukh Birthday Special- Source : Social Media
Ritesh Deshmukh Birthday Special- Source : Social Media

Ritesh Deshmukh को असली पहचान मिली कॉमेडी फिल्मों से। ‘मस्ती’, ‘धमाल’, ‘हाउसफुल’ और ‘हे बेबी’ जैसी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया। खासतौर पर धमाल फ्रेंचाइज़ी में उनका किरदार आज भी लोगों को याद है। रितेश की खास बात यह रही कि वे ओवरएक्टिंग के बिना, सादगी से कॉमेडी को असरदार बना देते हैं।

सीरियस और नेगेटिव रोल्स से चौंकाया

Ritesh Deshmukh Birthday Special- Source : Social Media
Ritesh Deshmukh Birthday Special- Source : Social Media

सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, Ritesh Deshmukhने सीरियस और नेगेटिव रोल्स में भी अपनी काबिलियत साबित की है। फिल्म ‘एक विलेन’ में उनका खतरनाक विलेन अवतार दर्शकों के लिए पूरी तरह शॉकिंग था। इस फिल्म ने यह साबित कर दिया कि रितेश सिर्फ हंसाने वाले एक्टर नहीं, बल्कि एक दमदार परफॉर्मर भी हैं, जो हर तरह का किरदार निभा सकते हैं।

मराठी सिनेमा में मजबूत पकड़

रितेश देशमुख का मराठी सिनेमा से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने न सिर्फ मराठी फिल्मों में अभिनय किया, बल्कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। ‘वेड’ जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर उन्होंने यह दिखा दिया कि वे कैमरे के पीछे भी उतने ही मजबूत हैं। मराठी इंडस्ट्री में उनके योगदान को काफी सराहा जाता है।

जेनेलिया डिसूजा ने किया पोस्ट

Ritesh Deshmukh Birthday Special- Source : Social Media
Ritesh Deshmukh Birthday Special- Source : Social Media

अभिनेत्री जेनेलिया ने रितेश के लिए खास जन्मदिन पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने और रितेश की प्यारी फोटोज शेयर की हैं। ये कॉजी और रोमांटिक फोटोज है जो ब्लैक एंड व्हाइट हैं। फोटोज शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा -” मेरे प्यारे रितेश , मुझे पता है कि जो भी हमें जानते हैं, वे सोचते हैं कि हम इतने सालों बाद भी एक-दूसरे से अलग क्यों नहीं हो पाते और इतने खुश कैसे हैं। लेकिन सच तो यह है कि यह सब तुम्हारी वजह से है।

तुम प्यार हो, तुम ग्रेस हो, तुम मुझे हंसाते हो और अगर मैं रोती भी हूँ तो तुम मेरे हर आंसू पोंछ देते हो। तुम्हारे पास लोगों से जुड़ने का सबसे शानदार तरीका है और जब कोई तुम्हारी कंपनी में होता है, तो उसे लगता है कि वह खास है और मेरे लिए, तुम 24-7 मेरे साथ हो, सोचो मुझे उस इंसान से क्या-क्या अनुभव करने को मिलता है जिसका दिल सोने का है

पर्सनल लाइफ में फैमिली मैन

रितेश देशमुख की पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चित और प्रेरणादायक है। उनकी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा से हुई है और यह जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट कपल्स में गिनी जाती है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैमिली मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

आज भी दर्शकों के दिलों पर राज

अपने जन्मदिन के मौके पर Ritesh Deshmukh एक ऐसे कलाकार के रूप में सामने आते हैं, जिन्होंने हर तरह के रोल में खुद को साबित किया है। कॉमेडी हो, इमोशनल रोल हो या विलेन का किरदार रितेश हर बार दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। आने वाले समय में भी उनसे कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की उम्मीद की जा रही है।

Also Read : Haq OTT Release Date : इमरान–यामी की ‘हक’ की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म! जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये दमदार कोर्ट रूम ड्रामा

Sneha Rai