AUS vs ENG Ashes 2025 3rd Test Day Report: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है, जहां पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 2-0 से आगे है और तीसरे मैच में भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ बना ली है। कंगारुओं ने ख़राब शुरुआत से उबरते हुए दिन का खेल 8 विकेट पर 326 रन के स्कोर के साथ खत्म किया।
AUS vs ENG Ashes 2025 3rd Test Day Report: अच्छी नहीं रही शुरुआत

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 33 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे और 94 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। यहां से मैच में इंग्लैंड की वापसी की उम्मीद नजर आ रही थी, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभाल लिया।

एलेक्स कैरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 143 गेंदों में 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं, स्टीव स्मिथ की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए उस्मान ख्वाजा ने भी जिम्मेदारी निभाई और 126 गेंदों पर 82 रन बनाए। ख्वाजा की इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। निचले क्रम में मिचेल स्टार्क 33 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि जोश इंग्लिस ने 32 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। ब्रायडन कार्स और विल जैक्स को 2-2 विकेट मिले।
ऑस्ट्रेलिया ने किए 3 बदलाव

इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बदलाव किए गए। दो बदलाव पहले से तय थे, जबकि तीसरा बदलाव मैच शुरू होने से ठीक पहले करना पड़ा। स्टीव स्मिथ की तबीयत ठीक न होने के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा और उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को मौका मिला। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई, जबकि ब्रैंडन डॉगेट और माइकल नेसर को बाहर किया गया।
अब दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की नजरें स्कोर को और मजबूत करने पर होंगी, जबकि पैट कमिंस और नाथन लियोन गेंदबाजी में उतरकर इंग्लैंड पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।
Also Read: It’s ok से Back to my family, Prithvi Shaw ने Auction में मारी बाज़ी


Download Android App
Download iOS App




