टीवी का चर्चित शो पवित्र रिश्ता फेम एक्टर रित्विक धनजानी बीते कुछ टाइम से अपनी निजी लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल सीरियल में उनकी को अभिनेता रहीं आशा नेगी को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद हाल ही में दोनों ने अपना रिश्ता टूट जाने का राज सभी के सामने खोला है,परंतु उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि दोनों के बीच अभी दोस्ती है। इसका मतलब तो यही हुआ गर्लफ्रेंड आशा नेगी से ब्रेकअप तो हो गया,लेकिन दोनों के बीच दोस्ती आज भी कायम है।

हाल ही में रित्विक धनजानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है,जिसे देखने के बाद हर कोई काफी ज्यादा शॉकड हो गया है। दरअसल इन तस्वीरों में रित्विक जानी-मानी अमेरिकन म्यूजिशियन मोनिका डोगरा के साथ नजर आ रहे हैं।

मोनिका ने शेयर की तस्वीर
तस्वीरों को मोनिका डोगरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इतना ही नहीं मोनिका ने इस पोस्ट के जरिए रित्विक धनजानी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है।
अपनी और रित्विक की ये फोटोज शेयर करके मोनिका डोगरा ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है,जिसमें उन्होंने रित्विक और अपनी पहली मुलाकात की बातें साझा की साथ ही उनकी जमकर तरीफ भी करी है।

हालांकि अब मोनिका और रित्विक की एक साथ इस तरह की तस्वीरें देख लोगों ने दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की बात करनी शुरू कर दी है। ऐसे में हर कोई मोनिका द्घारा साझा की गई तस्वीरों पर कमेंट करके यही सवाल पूछ रहा है क्या वो और रित्विक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दरअसल इसके पीछे की एक अहम वजह यह भी है कि मोनिका ने इन तस्वीरों के कैप्शन में रित्विक को आई लवू यू भी कह दिया है। मगर ऐसा लगता है आशा नेगी और रित्विक के फैंस को एक्टर को मोनिका के साथ ऐसे देख कुछ हजम नहीं हो पा रहा है,तभी तो कई यूजर कमेंट करके रित्विक को एक बार फिर आशा नेगी के संग देखने की उम्मीद में बैठे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



