नेटफ्लिक्स की
पापुलर सीरीज रिवरडेल के एक्टर रयान ग्रांथम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। रिवरडेल
फैंस के बीच बहुत ही मशहूर शो है। शो में रयान जेफरी ऑगस्टीन के रोल में नजर आए
थे। बता दें कि रयान को उम्रकैद की सजा अपनी ही मां की हत्या के लिए सुनाई गई है।
छह महीने पहले रयान ने खुद ही ये बात कोर्ट के सामने स्वीकार की थी।
हॉलीवुड के
जाने-माने और फेमस एक्टर रयान ग्रांथम को उनकी मां के हत्या के आरोप में उम्रकैद
की सजा सुनाई गई है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली ये बात है कि एक्टर ने खुद ही इस बात को कोर्ट में सबके सामने स्वीकार की थी। अब इस पूरे मामले में कोर्ट ने एक्टर
को सजा सुनाई है।
कोर्ट ने सजा
सुनाते हुए एक्टर को आदेश भी दिए है। कोर्ट के अनुसार, रयान अब अपनी जिंदगी में कभी
भी बंदूक का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें जेल में रहने के 14
सालों तक पैरोल पर भी नहीं रिहा किया जाएगा।
आपको बता दें कि
इस पूरे मामले पर कनाडा के वैंकूवर में स्थित ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट ने
रयान ग्रांथम को सजा सुनाई है।
मार्च 2020 में एक्टर रयान
ग्रांथम ने अपनी 64 साल की मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक्टर ने अपनी मां बारबरा
वेट को जब गोली मारी उस समय वो पियानो बजा रही थी। एक्टर की मां का ऑन स्पाट ही
निधन हो गया था। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केस की सुनवाई कर रही जस्टिस
कैथलीन केर ने कोर्ट को फैसला सुनाते हुए इस पूरे हादसे को दुखद, दिल तोड़ने वाला
और जिंदगी तबाह करने वाला बताया था।


Download Android App
Download iOS App







