सुशांत सिंह राजपूत केस से जो नाम सबसे ज़्यादा लोगो की नज़रो में आया वो है रिया चक्रवर्ती का। इस केस के चलते रिया लाइमलाइट में छाई रही। हर जगह बस रिया के नाम और उनके कारनामो की ही चर्चा हुई। कभी वो मीडिया में बेचारी लड़की के रूप में नज़र आई तो कभी ड्रग पेडलर के रूप में। रिया पर सुशांत के परिवार वालो ने कई संगीन आरोप भी लगाए, इन सब के चलते भले नेगेटिव ही सही लेकिन रिया को पब्लिसिटी खूब मिली।
फिलहाल रिया ड्रग्स केस को लेकर जेल में बंद हैं। वही, रिया को मिली पॉपुलैरिटी को देख कई फिल्ममेकर्स रिया की बायोपिक बनाने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत केस को नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल कवरेज भी मिल रही है। कई फिल्ममेकर्स सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। वहीं एक्ट्रेस को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की भी बात सामने आई है। मूवी और डॉक्यूमेंट्री के अलावा, एक पब्लिशिंग हाउस रिया पर एक किताब भी छापने की प्लानिंग में है। अभी तो पब्लिशिंग हाउस ये उम्मीद कर रहा है कि रिया अपनी तरफ की कहानी बताते हुए एक किताब लिखे ताकि वो उसे पब्लिश कर सकें।

बता दे, इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी कई मेकर्स फिल्म बनाने की प्लानिंग में हैं। अब देखना होगा कि सुशांत और रिया में से किस पर पहले फिल्म देखने को मिलती है।


Download Android App
Download iOS App



