बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह पिछले दिनों अपनी शादी से लेकर हनीमून तक की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे हैं,लेकिन हाल ही में रोहनप्रीत सिंह के बर्थडे सेलिबे्रशन के वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। जी हां दरअसल आज रोहनप्रीत सिंह अपना 26 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। खास बात शादी के बाद नेहा के साथ रोहन का ये पहला बर्थडे सेलिब्रेशन है।

यहां देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो
इस दौरान रोहन की पत्नी नेहा ने उन्हें एक बेहद ही प्यारा सरप्राइज दिया है,जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है। वैसे इस वीडियो में आप देख सकते हैं नेहा कक्कड़ आधी रात को रोहनतप्रीत सिंह को एक बेहद खूबसूरत सरप्राइज देती हुई नजर आ रही हैं।
वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं कि रोहनप्रीत सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि नेहा और रोहन कितना ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो में आप देख सकते हैं नेहा कक्कड़ अपने पति रोहन को केक काटिंग के साथ किस करती नजर आ रही हैं।
बता दें,नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इसी साल 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। इस जोड़ी ने दिल्ली के गुरुद्वारे में फेरे लिए थे।

वहीं शादी के हर एक फंक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई थी। हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना नेहू दा व्याह रिलीज हुआ है। इस गाने में नेहा और रोहन की जोड़ी काफी कमाल की लग रही थी।


Download Android App
Download iOS App



