बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक्टिंग के बाद राजनीति के मैदान में भी उतर चुकी है। उन्होंने अब तक जो भी किया है वो उसमे कामयाब रही है। जिसके बाद अब आज यानी मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में वो शिवसेना में शामिल हुईं।


इस तरह से उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ अब एक नई राजनीतिक पारी का आगाज किया है। उर्मिला मातोंडकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी।
अब उर्मिला मातोंडकर की फोटोज भी सामने आ चुकी है। अब देखना होगा की शिवसेना में शामिल होकर वो क्या कमाल दिखाती है।


Download Android App
Download iOS App




