RRR के इस गाने ने रचा इतिहास, ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ पहला भारतीय सॉन्ग

Summary :

एसएस राजामौली की आरआरआर से ‘नातू नातू’ ट्रैक को ऑस्कर पुरस्कारों की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में चुना गया है। डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में भारत से दो फिल्मों- ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है।

साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर ने देश-विदेश में अपनी धूम मचाई है। इस फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि दूसरी देशों में काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म साउथ एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम रोल में नजर आए थे। वहीं अब इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
दरअसल, ऑस्कर एकेडमी ने 95वीं अवॉर्ड्स की 10 कैटेगरी का अनाउंसमेंट किया है। जिसमें बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में एसएस राजामौली की आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ट्रैक को चुना गया है। इस खबर के सामने आते ही हर कोई खुशी से झूम उठा है। इस बीच ‘आरआरआर’ फिल्म के मेकर्स ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है।
आरआरआर मूवी अकाउंट से शेयर ट्वीट में लिखा है कि, ‘नाटू नाटू अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए पहला भारतीय गाना बन गया है। इस सफर में आप सभी के साथ के लिए आपका धन्यवाद’।  भारत की तरफ से ऑस्कर में पहली बार किसी गाने को शॉर्टलिस्ट किया गया है, इस खबर से हर देशवासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इस खबर को सुनकर हर कोई खुश है।

बता दें कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ को अलग-अलग ऑस्कर कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म आरआरआर ने दुनिया भर में 1100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है।
 
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर अजय देवगन भी अहम रोल में थे। इस फिल्म ने देश-विदेश में कई खिताब अपने नाम किए है। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजमौली ने फिल्म  की सक्सेस को देखते हुए अब इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है। निर्देशक जल्द ही आरआरआर के सीक्वल के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। 

Desk Team