RRR को लेकर गुस्से में है डायरेक्टर SS Rajamouli, जानें क्या है वजह

Summary :

RRR नेटफिलिक्स के अलावा जी5 और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी रिलीज किया गया। अब फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि RRR डायरेक्टर एस एस राजामौली नेटफिलिक्स से नाराज चल रहे हैं। आखिर पूरा मामला क्या है आइए जानते है।

साउथ की सुपर हिट फिल्म RRR एक बार फिर चर्चा में बना
हुआ है।
RRR इस साल की सबसे बड़ी हिट से एक है। किसी भी बॉलीवुड या साउथ फिल्म को इसका
रिकार्ड तोड़ने में काफी समय लग सकता है। फिल्म को दर्शको ने खूब पसंद किया। जिसकी
वजह से
RRR को ओटीटी पर रिलीज किया गया। RRR नेटफिलिक्स के अलावा जी5 और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी रिलीज किया गया। अब
फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि
RRR डायरेक्टर एस एस
राजामौली नेटफिलिक्स से नाराज चल रहे हैं। आखिर पूरा मामला क्या है आइए जानते है।

SS Rajamouli is all praise for Vetri Maaran | Tamil Movie News - Times of  India

नाराज है एस एस
राजामौली-

RRR: SS Rajamouli Reveals He Was Surprised With Film's Phenomenal Reception  From The West

RRR के रिलीज के इतने दिन बाद अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर एस
एस राजामौली नेटफिलिक्स से नाराज है। दरअसल
फिल्म 20 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर
रिलीज हुई थी। लेकिन इसका केवल हिंदी वर्जन रिलीज होने की वजह ये फिल्म के डायरेक्टर
इस से खुश नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स के अलावा जी5 और
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगू वर्जन में भी रिलीज
किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एस एस राजामौली ने
RRR के ओटीट रिलीज को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने एक बातचीत के दौरान कहा
,
मैं नेटफ्लिक्स से नाराज
हूं क्योंकि उन्होंने मेरी फिल्म आरआरआर का केवल हिंदी वर्जन में रिलीज किया है।
जिसके बाद इस फिल्म को लेकर फिर से एक बार चर्चा में आ गई है।

SS Rajamouli

साउथ की ये फिल्म
बाक्स आफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण औऱ
Jr. NTR लीड रोल में थे। इनके अलावा फिल्म में बॉलीवुड
क्वीन आलिया भट्ट और अजय देवगन भी कैमियो रोल में दिखाई दिए थे। काम की बात करें तो राम चरण जल्द ही फिल्म
‘RC 15’ में दिखेंगे। ‘RC 15’ में राम चरण के
साथ कियारा आडवाणी दिखाई देने वाली है। वहीं, जूनियर एनटीआर
‘एनटीआर 30’ की शूटिंग में
व्यस्त हैं।

Desk Team