बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर चंबल के जंगल में पहुंच गई हैं, जहां उन्हें सैर करते हुए देखा गया है। हालांकि इस दौरान उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के साथ मिलकर भूमि पेडनेकर चंबल ही सैर करने क्यों गई हैं। दरअसल, बात यह है कि भूमि, सुशांत के साथ अभिषेक चौबे की अगली फिल्म की शूटिंग करने पहुंची हैं। बता दें कि फिल्म की कहानी 1970 के दशक की है।
जब चंबल के बीहड़ों में दुर्दांत डाकुओं का साम्राज्य हुआ करता था। भूमि वैसे भी अभी तक छोटे राज्यों के कैरेक्टर्स पर आधारित वाली फिल्में ही करती आई हैं। ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में वे मथुरा की लड़की बनी थीं तो अपनी पहली ही फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में वे हरिद्वार की सुशील कन्या के रोल में थीं। इस बार वे चंबल पहुंच गई हैं, देखना है कि वे इस बार किस तरह का रुख अपनाती हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



