बॉलीवुड के एक्शन के हीरों ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर
सुर्खियों में बने हुए है। ऋतिक देश की पहली एरियल एक्शन ड्रामा ‘फाइटर‘ की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी फिटनेस के लिए पहचाने
जाने वाले ऋतिक का एक अलग ही साइड इस बार देखने को मिला, जिसने देखने के बाद सोशल मीडिया फैंस हैरान है। वहीं उनकी
को-एक्टर दीपिका पादुकोण और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी रिएक्शन दिए है।
ऋतिक ने शेयर की वीडियो
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ऋतिक ने अपनी क्रू के साथ एक बीटीएस बिंज-मील
वीडियो अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। वीडियो में सब लोगों को बर्गर, फ्राइज़ खाते और शूटिंग से समय निकाल कर साइट्स
को एंजॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर को जंक फूड खाता देख उनके फैंस
हैरानी में पड़ गए है।
ऋतिक का दिखा फूडी अवतार
अपने इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा,
“मुझे एक ऐसी टीम मिली,
जिसे खाने से उतना ही प्यार है जितना मुझे.
फूडीज असेंबल!” यह वीडियो
इंटरनेट पर बहुत देखा जा रहा है। अब तक इस वीडियो पर लाखो व्यूज आ चुके है। वहीं
फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
दीपिका और सबा ने कही ये बात
इस वीडियो पर ना केवल फैंस बल्कि सेलेब्स भी अपने रिएक्शन दे रहे है। ऋतिक
रोशन की फाइटर को-स्टार दीपिका पादुकोण ने भी वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा,
‘वेट फॉर मी‘। दीपिका के अलावा एक्टर की लेडी लव कॉमेंट कर लिखा,
हाहाहाहाहा यह है कि “ठीक है हम पहले से
ही खा सकते हैं” फेस”। सबा और ऋतिक
अक्सर ही दूसरे की पोस्ट पर कॉमेंट कर अपना प्यार जाहिर करते हैं।
दीपिका और ऋतिक की जोड़ी
गौरतलब है कि ऋतिक सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर‘ में पहली बार दीपिका
पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। पिछले दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया
गया था जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता का कई गुना बढ़ा दिया है। फैंस ऋतिक और दीपिका
को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका दोनों
एक्शन सीन करते नजर आने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App








