सोफिया हयात ने कुछ सालो पहले धर्म का रास्ता अपना लिया था। वो अब अध्यात्म को अपनाकर भी विवादों में घिरी रहती है। वही एक बार फिर सोफिया खबरों में छायी हुई है। दरअसल, हाल ही में यूके में उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बेहोशी और कई बार चक्कर आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दे ये सब उनकी फास्टिंग के चक्कर में हुआ है।

बताया जा रहा है ये तब हुआ, जब सोफिया ने अपने शरीर को शुद्ध करने के लिए फास्ट रखा था। इस दौरान उनके शरीर में नमक का भारी कमी हो गई और इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उन्होंने थोड़ा ठीक होते हुए इस बारे में बात की और बताया कि आखिर ये सब कैसे हुआ। सोफिया अब पहले से काफी बेहतर हैं और वह लोगों से अब आराम से बात कर पा रही हैं।

सोफिया हयात ने बताया, ‘मैं फास्टिंग और एनिमा के जरिए अपने शरीर की सफाई करने की प्रैक्टिस कर रही थी। मुझे लगता है कि इस प्रॉसेस में ही मेरे शरीर में नमक की भारी कमी हो गई और ये लेवल इतना नीचे गिरा जिससे मेरी ये हालत हो गई। मैंने नर्स से कहा कि मुझे पांच पैकेट नमक दे दे और इस तरह मुझे बचा लिया गया।’

सोफिया आगे कहती हैं, ‘मैं कांप रही थी। मैंने अस्पताल से अपने एक दोस्त से बात की, वह हीलर है और फिर मैंने अच्छा फील किया। तबियत बिगड़ने के बाद मुझे ये फास्टिंग छोड़नी पड़ी और मैंने खाना खाया। मेरी बॉडी इस वक्त व्रत नहीं करना चाह रही है। मुझे नहीं पता कि मेरी हेल्थ इस बार क्यों इतना सफर कर रही है, मैंने इससे पहले भी ऐसा किया है, तब मैं एकदम ठीक थी।’

सोफिया ने अस्पताल के बिल के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं अब रिकवर कर चुकी हूं और मुझे डिस्चार्ज भी मिल गया है। लेकिन अस्पताल के बिल ने मुझे शॉक में डाल दिया। जब मैं अस्पताल में भर्ती थी, तभी इन लोगों ने बिल मेरे पास लाकर रख दिया था। शुक्र है कि यूके में मेरा हेल्थ इंश्यॉरेंस है।’ बता दें, स्प्रिचुअल लीडर बनने से पहले सोफिया बिग बॉस 7 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



