सैफ अली खान की बहन सबा ने लुटाया इब्राहिम पर प्यार, जया बच्चन संग अनसीन फोटो शेयर कर कही ये बात

Summary :

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने भतीजे इब्राहिम अली खान और जया बच्चन की फोटो शेयर की है जिसमें दोनों कैमरे में पोज देते दिख रहे है। फोटो में इब्राहिम और जया बच्चन दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे है।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों
सुर्खियों में बनी हुई है। करण जौहर की इस फिल्म में कई दिग्गज सितारों के साथ कई
टीवी कलाकार भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया
भट्ट की जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने आने वाली है।

Ranveer Singh on working with Karan Johar in Takht: I'm very excited -  Movies News

वहीं फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर टीम मेम्बर सभी खूब सुर्खियां बटोर रहे
हैं। फिल्म अगले साल सिनेमाघर में दस्तक देगी लेकिन उससे पहले ही फिल्म काफी
सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म से सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान भी
अपना फिल्मी सफर शुरु कर रहे है। इब्राहिम फिल्म में करण जौहर को असिस्ट कर रहे
है।

 

बता दें कि करण जौहर के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है,
जिसके चलते सेट पर जमकर सेलिब्रेशन हुआ,
जिसमें करण जौहर, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र,
जया बच्चन और फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई।
हालांकि फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी वजह से शामिल नहीं हो पाई लेकिन वो
वर्चुअली पार्टी का हिस्सा बनीं। वहीं सोशल मीडिया पर पार्टी की एक अनसीन तस्वीर
सामने आई है जिसमें इब्राहिम और जया बच्चन कैमरे में पोज देते दिखाई दे रहे है।

 

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने भतीजे इब्राहिम
अली खान और जया बच्चन की फोटो शेयर की है जिसमें दोनों कैमरे में पोज देते दिख रहे
है। फोटो में इब्राहिम और जया बच्चन दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे है। वहीं इस
फोटो को शेयर करते है सबा ने लिखा
, ‘मुझे तुम पर नाज है।‘ इस फोटो को फैंस
भी काफी पसंद कर रहे है और यह फोटो इस समय इंटरनेट वर्ल्ड में काफी तेजी से वायरल
हो रही है।

 

तस्वीर में इब्राहिम दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन के बगल में खड़े है, जहां इब्राहिम ने जया के कंधे पर हाथ रखा है
वहीं एक्ट्रेस ने इब्राहिम की कमर पर हाथ रखा हुआ है। उनके लुक की बात करें तो
फोटो में जया ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई और अपने हाथ में एक गुलदस्ता पकड़ा
हुआ है। वहीं इब्राहिम ने बैंगनी रंग की टी-शर्ट और बेज रंग की पैंट पहन रखी है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: Ranveer Singh, Alia Bhatt, Dharmendra, Jaya  Bachchan, and Shabana Azmi in Karan Johar's next directorial - EasternEye

गौरतलब है कि, रॉकी और रानी की
प्रेम कहानी आलिया और रणवीर सिंह की साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों को गली
बॉय में स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखा गया था। उस फिल्म को फैंस का बहुत प्यार
मिला था। वहीं दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

 

 

 

 

Desk Team