कॉफी विद करण में पहली बार साथ नजर आएगी ये बाप बेटी की जोड़ी

Summary :

टॉक शो काफी विद करण के सीजन 6 में सैफ अली खान बेटी सारा अली खान के साथ दिखाई देंगे। करण जौहर इस सीजन की दोबारा मेजबानी करते हुए दिखाई देंगे।

टॉक शो काफी विद करण के सीजन 6 में सैफ अली खान बेटी सारा अली खान के साथ दिखाई देंगे। करण जौहर इस सीजन की दोबारा मेजबानी करते हुए दिखाई देंगे। इस शो का प्रीमियर 21 अक्टूबर को स्टार वलड पर होगा।

धरमा फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान और सारा अली खान की जोड़ी की तस्वीर पोस्ट करी गई है। इस फोटो में कैप्शन लिखा है पिता और बेटी की जोड़ी अपने स्टाइल से शो में नजर आएंगी। और वही सारा काफी विद करण से अपना डेब्यू करने जा रही है।

करण जौहर ने किया शो का फर्स्ट लुक जारी

इस शो का फर्स्ट लुक करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें बड़े ही रंगीन और खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ कॉफी मग पकड़े नजर आ रहे हैं सैफ और सारा।

यानी शो में करीना के साथ नहीं बल्कि सारा के साथ दिखेंगे सैफ। करण जौहर ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘आज कॉफी विद करण की शूटिंग का पहला दिन था। जबरदस्त हिलेरियस व ब्राइट और सेंसिटिव पिता बेटी की जोड़ी #saifalikhan और @saraalikhan95।

https://www.instagram.com/p/BoeTlZbFil4/?utm_source=ig_embed

यह कोई पहली दफा नहीं जब सारा अली खान स्क्रीन पर नजर आएंगी। बताय तो यह भी जा रहा है कि करण ने अपने शो पर आने के लिए सारा और सैफ से रिक्वेस्ट की थी।

करण जौहर सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा के बीच की बॉन्डिंग को अच्छे से समझते हैं और वह इसे अपने शो के जरिए दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं।

चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के छठे सीज़न में सैफ अली खान अपनी लाइफस्टाइल के बारे में भी फैंस को बताएंगे साथ ही वह और उनकी बेटी सारा अली खान एक-दूसरे के सीक्रेट्स भी शेयर करेंगे। सारा अली खान की डेब्यू फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Desk Team